
अजीत डोभाल बीजिंग पहुंचे, 25वें दौर की सीमा वार्ता में हिस्सा लेंगे
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 24 अगस्त को बीजिंग पहुंच गए हैं। वे चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए 25वें दौर की विशेष प्रतिनिधि वार्ता में हिस्सा लेंगे। इस वार्ता का मकसद सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखना है।.





