
आईएएस दिव्या मित्तल ने 13 साल सेवा के बाद इस्तीफा दिया
उत्तर प्रदेश की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद अपनी इच्छा से पद से इस्तीफा दे दिया है। वह वर्तमान में लखनऊ में राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं। दिव्या ने यह जानकारी रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।.





