हिंडौन में कब्रिस्तान के पास युवक का शव मिला
परिजन ने बताया, युवक खेत पर खाना देने निकला था; मौत की वजह पोस्टमॉर्टम से पता चलेगी
राजस्थान के हिंडौन सिटी के बाई गांव में कब्रिस्तान के पास 28 वर्षीय युवक शोभाराम जांगिड़ का शव संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मौत के कारण का खुलासा रिपोर्ट के बाद होगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
करौली। हिंडौन सिटी के सूरौठ तहसील के बाई गांव में सोमवार रात एक युवक का शव कब्रिस्तान के पास संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान बाई निवासी 28 वर्षीय शोभाराम उर्फ सेवाराम जांगिड़ के रूप में हुई है।
शोभाराम सोमवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच अपने पिता जगदीश जांगिड़ को खेत पर खाना और दूध देने जा रहा था। इसी दौरान एक राहगीर ने जगदीश को बताया कि उनका बेटा धुरसी रोड स्थित कब्रिस्तान के पास लहूलुहान हालत में पड़ा है।
जानकारी मिलने पर परिजन, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को रात करीब 2:30 बजे जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।
सूरौठ थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि शोभाराम की मौत का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
परिजनों ने बताया कि घटना के समय मृतक की मां ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में थीं। वह अपने दूसरे बेटे लवकुश जांगिड़ के पास थीं, जिसका मंगलवार को ऑपरेशन होना था।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- पुलिस ने मौत की जांच के बारे में क्या कहा?
- थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
- मृतक के परिवार में अन्य सदस्य क्या थे?
- मृतक की मां उस समय ऋषिकेश एम्स अस्पताल में थीं, जहाँ दूसरे बेटे का ऑपरेशन होना था।
- घटना के बारे में किसने जानकारी दी?
- एक राहगीर ने मृतक के पिता को शव के बारे में सूचना दी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.