कैदी ने जेल प्रहरी पर गोली चलाई, हालत गंभीर
नीलेश ठाकुर ने कट्टे से फायरिंग की, आरोपी के पास कट्टा कैसे पहुंचा जांच का विषय
रायसेन जिला जेल में एक कैदी नीलेश ठाकुर ने जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर पर गोली चलाई, जिससे प्रहरी घायल हो गया। घटना के बाद घायल प्रहरी को भोपाल एम्स अस्पताल रेफर किया गया और जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
रायसेन जिला जेल में बुधवार सुबह 9 बजे एक कैदी ने जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर पर गोली चलाई। गोली कंधे के पास और पीठ में लगी, जिससे प्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल एम्स अस्पताल रेफर किया गया।
घटना के समय जेल में सभी कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। आरोपी नीलेश ठाकुर, जिस पर पहले से ही धारा 307 और 302 के मुकदमे चल रहे हैं, जेल के भीतर कट्टे से गोली चला कर जेल प्रहरी को घायल कर दिया।
जेल प्रहरी ने बताया कि उसी दिन जेल में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम होना था और उसकी तैयारियां चल रही थीं। आरोपी ने जेल का गेट खुलवाकर भागने की कोशिश की, लेकिन जेल प्रहरी ने मना किया तो विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने दो फायर कर दिए।
डॉक्टर अभिषेक सागर ने बताया कि गोली फेफड़ों के निचले हिस्से तक पहुंची है और फेफड़ों में धीरे-धीरे पानी भर रहा है। इसलिए घायल प्रहरी को बेहतर इलाज के लिए भोपाल एम्स अस्पताल रेफर किया गया है।
उन्होंने आरोपी के आपराधिक रिकार्ड की पुष्टि करते हुए बताया कि उस पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
घटना के बाद से ही जिला जेल में बड़े अधिकारियों का जमावड़ा है और जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
चूंकि घटना जेल के भीतर हुई है, इस मामले में जेल अधिकारियों के साथ जांच की जाएगी
आशुतोष गुप्ता, एसपी
जेल में गोली चलने का मामला संज्ञान में आया है, जांच की जाएगी कि आरोपी के पास से कट्टा कहां से आया
प्रतिभा शर्मा, एसडीओपी
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.