फलोदी में ट्रांसफार्मर तेल चोरी के दौरान करंट से युवक की मौत
धोलासर गांव में 21 जुलाई की रात हुई घटना, शव 22 जुलाई को बरकत कॉलोनी में मिला
फलोदी के धोलासर गांव में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के दौरान करंट लगने से युवक सुनील की मौत हुई। उसकी लाश 22 जुलाई को बरकत कॉलोनी में एक कार में मिली थी और आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
फलोदी। फलोदी में 44 दिन पहले एक कार में मिले शव का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में पता चला कि यह रहस्यमय मौत नहीं, बल्कि ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के दौरान करंट लगने से हुई थी। घटना 21 जुलाई की रात धोलासर गांव की है, जबकि शव 22 जुलाई को बरकत कॉलोनी में सड़क किनारे कार में मिला था।
जांबा थाना प्रभारी देवाराम ने बताया कि पुलिस जांच में सुनील और अशोक के धोलासर जाने की बात सामने आई है। दोनों ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने की फिराक में थे। वहां उन्होंने 11 केवी बिजली लाइन काटने की कोशिश की, इसी दौरान सुनील करंट की चपेट में आ गया और उसकी हालत गंभीर हो गई।
सुनील को उसके साथी अशोक ने अस्पताल ले जाने के बजाय कार में डालकर करीब 30 किलोमीटर दूर बरकत कॉलोनी में सड़क किनारे खड़ी कर दी और वहां से भाग गया। 22 जुलाई की सुबह लोगों ने कार में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व एमओबी टीम को बुलाकर सबूत जुटाए।
शव की पहचान मोटाई निवासी सुनील पुत्र लाखुराम बिश्नोई (35) के रूप में हुई। सुनील नागपुर में गैस एजेंसी पर मजदूरी करता था और घटना से करीब दस दिन पहले ही गांव आया था। 21 जुलाई की रात वह महाराष्ट्र नंबर की शिफ्ट कार से अशोक के साथ घर से निकला था। मृतक के परिवार वालों ने फलोदी थाने में मर्ग दर्ज कराई थी।
बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता नीतीश चंद्र प्रसाद ने जांबा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की कोशिश और बिजली सप्लाई ठप करने का आरोप अज्ञात लोगों पर लगाया था। घटनास्थल से मिले खाली जरीकन, प्लास, जूते और पानी की पाइप से ट्रांसफार्मर से तेल निकालने की तैयारी की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.