जेरिया में मल्लीनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का सीजन-2 शुरू
30 से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया, विजेता को मिलेगा 21 हजार रुपए नकद
फलोदी के जेरिया में मल्लीनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है, जिसमें 30 से अधिक टीमों ने भाग लिया है। विजेता और उपविजेता टीमों को क्रमशः 21 हजार और 11 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
फलोदी। फलोदी के जेरिया में मल्लीनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल के पास मल्लीनाथ खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में अब तक 30 से ज्यादा टीमों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। विजेता टीम को 21 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी दी जाएगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भागीरथ बेनीवाल ने किया। पहले दिन दो रोमांचक मैच खेले गए। पहला मैच रामदेव नगर आमला और जिंक जोधाणा की टीमों के बीच हुआ, जबकि दूसरा मैच भेड़ और पल्ली की टीमों के बीच खेला गया। मैचों के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर हड़मानाराम विश्नोई, दिनेश सियाग, किशनाराम बेदू कलां, चंद्रशेखर और श्रवण लोल भी मौजूद थे।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.