मंडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
गुप्तांग पर गंभीर चोट से 32 वर्षीय अजय कुमार की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मंडी के पद्धर उपमंडल के गवाली कस्बे में तीन युवकों ने अजय कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसकी छह सितंबर को अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मंडी के पद्धर उपमंडल के गवाली कस्बे में तीन युवकों ने 32 वर्षीय अजय कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गंभीर चोटों के कारण युवक की छह सितंबर को मंडी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
अजय कुमार शनिवार को हिमरीगंगा मेला देखने के बाद अपनी बुआ के घर गवाली पहुंचा था। रात करीब 12 बजे वह अपने बुआ के बेटे दिनेश कुमार के साथ रेस्टोरेंट में भोजन कर रहा था। भोजन के बाद दोनों नीचे अपने कमरे में सोने के लिए जा रहे थे, लेकिन अजय अपना बैग रेस्टोरेंट में भूल गया।
जब अजय बैग लेकर सीढ़ियों से नीचे आ रहा था, तब तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ बहसबाजी की और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने अजय के गुप्तांग पर जोरदार प्रहार किया।
दिनेश कुमार ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। अजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पद्धर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया। मंडी में उपचार के दौरान छह सितंबर को उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अजय के गुप्तांग में भारी सूजन और गंभीर चोटें पाई गईं। पुलिस अब पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
मृतक के पिता शेर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने साहिल निवासी नौहली, नवीन निवासी चमाह पद्धर और आदित्य ठाकुर निवासी कटिपरी पद्धर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103 और 3(5) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।
पद्धर थानाधिकारी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के कथनों और परीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अजय कुमार को चोटें कैसे लगीं?
- अजय के साथ बहस के दौरान एक आरोपित ने उसके गुप्तांग पर जोरदार प्रहार किया।
- क्या पुलिस को घटना के सीसीटीवी कैमरे मिले?
- घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, इसलिए जांच साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों पर आधारित है।
- मृतक के खिलाफ किस धारा के तहत मामला दर्ज है?
- मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 103 और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है।
- पुलिस ने घटना की जांच कैसे आगे बढ़ा रही है?
- पुलिस पोस्टमार्टम, फोरेंसिक रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेकर जांच कर रही है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.