राजस्थान सिवाना 2 MIN READ

सिवाना में निकली मतदाता जागरूकता रैली, 2026 चुनाव को लेकर संदेश

स्वीप कार्यक्रम के तहत तहसील कार्यालय से शुरू हुई रैली ने मतदान का महत्व बताया

सिवाना में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को तहसील कार्यालय से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर सर्किल तक पहुंची।
AI सार

सिवाना में 2026 के नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जो मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने का प्रयास कर रहे थे।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

सिवाना में मतदाता जागरूकता रैली निकालते कर्मचारी और कार्यकर्ता
सिवाना में मतदाता जागरूकता रैली निकालते कर्मचारी और कार्यकर्ता / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 सिवाना में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को तहसील कार्यालय से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर सर्किल तक पहुंची।

रैली का शुभारंभ उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह खंगारोत के निर्देश पर तहसीलदार ललित चारण, विकास अधिकारी दिनेश भाटी और स्वीप प्रभारी सवाई सिंह राजपुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें अलग-अलग विभागों के कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मतदान के महत्व को दर्शाते हुए रंगोली बनाई और जागरूकता संदेश दिए। रैली में शामिल लोगों ने मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले नारे लगाए और अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

शहर में एक ही आवाज थी कि सभी को जागरूक होकर शत प्रतिशत मतदान करना है। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी मतदाताओं को मतदान दिवस पर अपने बूथ पर जाकर वोट डालना चाहिए। यह सजग राष्ट्र के लिए आवश्यक है और देश की ताकत का परिचायक है।

रैली के दौरान मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखे तख्तियां और पर्दे लेकर सैकड़ों महिलाएं और जागरूक मतदाता शामिल हुए। तहसील कार्यालय में स्वागत भाषण के बाद यह रैली निकाली गई। इस अवसर पर रामलाल परमार, लालचंद सोनी, अनीता, रेणु, मीना, संगीता, तारा, गीता, सरे कंवर, केसरी देवी, मंजु सोनी, ममता, ललिता, मंजु सागर, बाबुलाल, शेषकरण, मेवाराम, अर्जुनराम, कैलाश बोराणा, माया कंवर समेत तहसील कार्यालय और पंचायत समिति के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Member Access

5 free articles left today

0 of 5 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

02 देश फलोदी में बस रुकवाकर 7 लोगों ने की मारपीट, रुपए छीने
Trust & Transparency

How this story was handled

Published3 सितंबर 2026, 11:45 IST IST
Last updated3 सितंबर 2026, 11:46 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: बालोतरा, सिवाना.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

बालोतरा में जिला बैंक समीक्षा बैठक में वित्तीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

बालोतरा में जिला बैंक समीक्षा बैठक में वित्तीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
टोडाभीम में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज, 142 प्रत्याशी मैदान में
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

टोडाभीम में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज, 142 प्रत्याशी मैदान में

न्यूज़ डेस्क 3 सितंबर 2026
राजस्थान में सितंबर में साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान चलेगा
क्राइम
इससे जुड़ी ख़बरें

राजस्थान में सितंबर में साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान चलेगा

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
ईडी ने सात राज्यों में NHAI टोल प्लाजा पर छापेमारी की
क्राइम
इससे जुड़ी ख़बरें

ईडी ने सात राज्यों में NHAI टोल प्लाजा पर छापेमारी की

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
राजस्थान में 2 सितंबर से मौसम बदलेगा, इन राशियों के लिए शुभ योग
धर्म / अध्यात्म
इससे जुड़ी ख़बरें

राजस्थान में 2 सितंबर से मौसम बदलेगा, इन राशियों के लिए शुभ योग

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

02 देश फलोदी में बस रुकवाकर 7 लोगों ने की मारपीट, रुपए छीने

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.