फिलीपींस में बाढ़ के बीच कमर तक पानी में अनोखी शादी
भारी बारिश और बाढ़ के बावजूद जोड़े ने चर्च में विवाह किया, परिवार और दोस्त बने साक्षी
फिलीपींस के बुलकन प्रांत के हागोनॉय में बाढ़ के कारण चर्च के पानी में डूबने के बावजूद गिल्बर्ट चिको और लिएन लीज़ा चिको ने 1 सितंबर को अपनी तयशुदा तारीख पर विवाह किया। सेंट जॉन द बैपटिस्ट पैरिश चर्च में दोनों के परिवार और करीबी मित्र कमर तक पानी में खड़े होकर इस अनोखे समारोह का हिस्सा बने।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
डिजिटल डेस्क। फिलीपींस के बुलकन प्रांत के हागोनॉय में भारी बारिश और बाढ़ के बीच गिल्बर्ट चिको और लिएन लीज़ा चिको ने शादी की। दोनों ने कमर तक पानी में डूबे चर्च के गलियारे तक पहुंचकर विवाह के बंधन में बंधे।
सेंट जॉन द बैपटिस्ट पैरिश चर्च पूरी तरह पानी में डूब चुका था, लेकिन इस बड़ी आपदा के बीच भी जोड़े ने अपने हौसले को नहीं छोड़ा। 1 सितंबर को तय समय पर दोनों ने शादी की। दुल्हन लिएन लीज़ा सफेद गाउन पहने कमर तक गहरे गंदे पानी को पार कर चर्च के अंदर पहुंचीं, जहां दूल्हा गिल्बर्ट उनका इंतजार कर रहा था।
इस जलमग्न चर्च के भीतर दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त भी पानी में खड़े होकर इस अनोखे विवाह के साक्षी बने। सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इस जोड़े के अटूट प्यार और साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.