मलाड में बेकाबू कार ने बाइक और तीन ऑटो को टक्कर मारी, चालक गिरफ्तार
70 वर्षीय चालक की गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबा, एक महिला की मौत
मुंबई के मलाड पश्चिम में एक 70 वर्षीय चालक, कृष्णा चामणकर, ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते समय गलती से एक्सीलरेटर दबा दिया, जिससे उनकी कार बेकाबू होकर सिग्नल पर खड़ी एक बाइक और तीन ऑटो-रिक्शा से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार प्रियंका सत्रा की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हुए। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया लेकिन मेडिकल जांच में उसके खून में शराब नहीं पाई गई।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मुंबई के मलाड पश्चिम में रविवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी बाइक और तीन ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। पुलिस ने 70 वर्षीय चालक कृष्णा चामणकर को लापरवाही और तेज रफ्तार में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए।
पुलिस के मुताबिक, कृष्णा चामणकर कार चला रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त ब्रेक लगाने के बजाय गलती से एक्सीलरेटर दबा दिया था। इसके बाद कार बेकाबू होकर सिग्नल पर खड़ी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। बाइक पर प्रियंका सत्रा अपने पति के साथ सवार थीं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गिर पड़े। प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति समेत छह अन्य लोग घायल हुए।
कार ने बाइक के साथ ही तीन ऑटो-रिक्शा को भी टक्कर मारी, जिससे उनके ड्राइवर और यात्री घायल हो गए। पुलिस ने कृष्णा चामणकर के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच में चालक के खून में शराब नहीं पाई गई।
हादसे का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद है, जिसमें कार को सिग्नल पर खड़ी गाड़ियों से टकराते हुए देखा जा सकता है। टक्कर के बाद चौराहे पर अफरातफरी मच गई।
पीड़ित परिवार ने चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कुछ परिवार के सदस्यों ने पुलिस कस्टडी में चालक के साथ विशेष व्यवहार का आरोप लगाया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। इसके लिए पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।
प्रियंका सत्रा की पहचान लॉ ग्रेजुएट और शादीशुदा महिला के रूप में हुई है, जिनके दो बच्चे हैं। उनके पति को फ्रैक्चर और पीठ में चोटें आई हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कृष्णा चामणकर को पहले मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और बाद में 15,000 रुपये के कैश बॉन्ड पर जमानत दे दी।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.