बामनवास-गढ़मोरा रोड पर बाइक भिड़ंत में युवक की मौत
टक्कर में महिला गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर
सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर के बामनवास-गढ़मोरा रोड पर बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हुई। इस हादसे में बामनवास पट्टी खुर्द निवासी प्रेमराज उर्फ पिंटू (38) की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्रेमराज मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायल प्रेमराज को तुरंत सीएचसी बामनवास पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी मोटरसाइकिल पर एक युवक के साथ महिला भी सवार थी। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल महिला डूंगरवाड़ा की रहने वाली बताई जा रही है।
एएसआई हरसुख गुर्जर ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई है। मृतक प्रेमराज के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों और दोनों वाहनों की टक्कर को लेकर जांच कर रही है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.