धरियावद बस स्टैंड पर रेस्टोरेंट में गंदगी और मिलावट पाई गई
खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण में खराब तेल और बिना ढके खाना पाया
प्रतापगढ़ के धरियावद बस स्टैंड स्थित शिव साहू रेस्टोरेंट एंड कोल्ड ड्रिंक में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण करके वहां मिलावट और गंदगी पाई। रसोई और परिसर की दीवारें बदरंग थीं, कई खाद्य सामग्री पर एक्सपायरी डेट नहीं थी, तथा कचौरी तलने के तेल का स्तर निर्धारित मानक से अधिक था, जिसके लिए विभाग ने सुधार का नोटिस जारी किया है और नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के धरियावद बस स्टैंड स्थित शिव साहू रेस्टोरेंट एंड कोल्ड ड्रिंक में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को निरीक्षण किया। जांच में रसोई और परिसर की दीवारें बदरंग मिलीं, साथ ही कई खाद्य सामग्री पर एक्सपायरी डेट नहीं थी।
निरीक्षण के दौरान पका हुआ खाना बिना ढके रखा मिला और कूड़ेदान भी बिना ढक्कन के था। खाद्य सुरक्षा टीम को प्रतिबंधित फूड एडिटिव्स के इस्तेमाल की जानकारी भी मिली। रेस्टोरेंट में काम करने वाला स्टाफ अप्रशिक्षित पाया गया।
जांच में रेस्टोरेंट संचालक पेस्ट कंट्रोल प्रमाण पत्र, खाद्य हैंडलर्स के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और पानी की लैब जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सके। विभाग ने सुधार के लिए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया है।
खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके से मावे की बर्फी, रिफाइंड सोयाबीन तेल और मैदा के नमूने लिए, जो जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यदि नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और नियम-विनियम 2011 के तहत कार्रवाई होगी।
टीम ने कचौरी तलने के लिए इस्तेमाल हो रहे तेल की टीपीसी मीटर से जांच की, जिसमें तेल का टीपीसी स्तर निर्धारित मानक से करीब 30 गुना अधिक पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नियमों के अनुसार इस तेल को मौके पर नष्ट करवा दिया।
त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार पामेचा, रामेश्वर मीणा और कल्पना पटेल शामिल थे।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.