सिरोही में 95 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार
पिंडवाड़ा पुलिस ने एनएच-62 पर नाकाबंदी में कार्रवाई की
सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर पुलिस ने 95 ग्राम एमडी ड्रग्स माफेड्रोन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत की गई थी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सिरोही। सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान में पुलिस ने 95 ग्राम एमडी ड्रग मैफेड्रोन बरामद किया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 5 सितंबर की मध्यरात्रि कैलाशनगर ओवरब्रिज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर तलाशी के दौरान 95 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इस कार्रवाई में झंवर थाना क्षेत्र के जोधापुर निवासी बंशीलाल (40 वर्ष) और कृष्णा (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में यह अभियान चला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार और वृत्ताधिकारी पिंडवाड़ा राहुल कुमार ने मौके पर सुपरविजन किया। टीम में उप निरीक्षक लादुसिंह, जितेंद्रसिंह, लोकेश कुमार, शैतानराम और विश्वास शामिल थे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल जितेंद्रसिंह की भूमिका अहम रही।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- एमडी ड्रग्स क्या है जो बरामद हुई?
- एमडी ड्रग्स माइथील्ड्रग मादक पदार्थों की एक श्रेणी है, जो गैरकानूनी तस्करी के लिए उपयोग होती है।
- पुलिस टीम में कौन-कौन शामिल थे?
- अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार, वृत्ताधिकारी राहुल कुमार, उप निरीक्षक लादुसिंह, जितेंद्रसिंह, लोकेश कुमार, शैतानराम और विश्वास शामिल थे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.