खटीमा में बाघ के हमले में घायल किशोर को मिली 30 हजार रुपये की सहायता
खटीमा के बग्गा-54 गांव में 28 अगस्त को बाघ ने हमला किया था, इलाज जारी है
खटीमा के बग्गा-54 गांव में बाघ के हमले में घायल 15 वर्षीय ईश्वर सिंह बिष्ट का इलाज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। डीएफओ दीपक सिंह ने पीड़ित परिवार को 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है, और हमले की जांच के लिए क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सितारगंज। खटीमा के बग्गा-54 गांव में 28 अगस्त को बाघ के हमले में घायल 15 वर्षीय ईश्वर सिंह बिष्ट का इलाज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वाइल्ड लाइफ वार्डन दिनेश सिंह मंगला ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर घायल किशोर का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर इलाज और स्वास्थ्य की जानकारी ली।
वाइल्ड लाइफ वार्डन ने ईश्वर के पिता और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
हमले में गंभीर रूप से घायल ईश्वर को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
हमला करने वाले वन्यजीव की सटीक पहचान के लिए क्षेत्र में जगह-जगह ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और पगचिह्नों की जांच की जा रही है।
मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए बग्गा-54 व आसपास के क्षेत्रों में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।
डीएफओ दीपक सिंह ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 30 हजार रुपये उपलब्ध करा दिए हैं
दीपक सिंह, डीएफओ
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.