दो साल के अंतराल के बाद टाटा मुंबई मैराथन 15 जनवरी 2023 को होगी शुरू
टाटा मुंबई मैराथन का 18वां सीजन 15 जनवरी, 2023 को आयोजित होगा और इसके लिए पंजीकरण 11 अगस्त से शुरू हो गए हैं। इस साल के इवेंट में विभिन्न कैटेगरीज के साथ दिव्यांग व्यक्तियों के लिए हाफ मैराथन में सीमित स्पॉट और महिलाओं के लिए आरक्षित रनिंग स्पॉट शामिल हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। टाटा मुंबई मैराथन (टीएमएम) का 18वां सीजन वल्र्ड एथलेटिक्स एलीट लेबल रोड रेस, 15 जनवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा और पूर्ण मैराथन के लिए पंजीकरण आज (11 अगस्त) से शुरू होगा। इस बारे में आयोजक प्रोकेम इंटरनेशनल ने गुरुवार को जानकारी दी।
आयोजकों ने कहा कि एमेच्योर के लिए पूर्ण मैराथन के लिए पंजीकरण बुधवार, 30 नवंबर, 2022 तक खुला रहेगा।
मैराथन को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा और श्रेणियां क्लासिक डिस्टेंस मैराथन, लोकप्रिय हाफ मैराथन, ओपन 10, सीनियर सिटीजन रन, चैंपियंस विद डिसएबिलिटी और ड्रीम तक दौड़ होगी।
टाटा मुंबई मैराथन की रेस को प्रतिष्ठित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से हरी झंडी दिखाई जाएगी और इस साल हरदिल मुंबई की भावना का जश्न मनाया जाएगा।
इस साल के मैराथन की एक और मुख्य विशेषता यह है कि दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए हाफ मैराथन में सीमित संख्या में स्पॉट आरक्षित किए गए हैं।
हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण शनिवार, 20 अगस्त को खुलेगा और शुक्रवार, 30 सितंबर को बंद होगा। हाफ मैराथन पंजीकरण के दौरान उनके संबंधित श्रेणियों के लिए जमा किए गए समय प्रमाण पत्र के अनुसार सबसे तेज धावक पहले आधार पर स्लॉट की पुष्टि की जाएगी।
इसके अलावा, फुल और हाफ मैराथन में अधिक से अधिक महिलाओं को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, दोनों श्रेणियों में सीमित संख्या में रनिंग स्पॉट उनके लिए आरक्षित हैं।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.