होली चाइल्ड के चार छात्रों का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में
उत्तराखंड सरकार की छात्रवृत्ति योजना से छात्रों को 1500 रुपये मासिक मिलेगा
रुद्रपुर के होली चाइल्ड स्कूल के चार छात्रों आगमन शर्मा, आरव वैष्णव, हितेन सिंह जलाल और वंदना जोशी का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में हुआ है, जहां उन्हें उत्तराखंड सरकार से 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। विद्यालय में इस सफलता के लिए खुशी का माहौल है, और विद्यालय प्रबंधन तथा शिक्षकों ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
रुद्रपुर। रुद्रपुर के होली चाइल्ड स्कूल के चार प्रतिभाशाली छात्रों का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत चयन हुआ है। योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को उत्तराखंड सरकार की ओर से 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। विद्यालय में इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है।
प्रधानाचार्य मिंटू दुबे ने बताया कि चयनित छात्रों में आगमन शर्मा, आरव वैष्णव, हितेन सिंह जलाल और वंदना जोशी शामिल हैं। विद्यालय के छात्र खेलों के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
विगत वर्षों में भी विद्यालय के कई प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन इस छात्रवृत्ति योजना के लिए हो चुका है। संस्था के संरक्षक योगराज बत्रा, चेयरमैन रोहिताश बत्रा, वाइस चेयरमैन विकास बत्रा, एमडी पूजा बत्रा, उपप्रधानाचार्य (एडमिन) प्रदीप कुमार जोशी, उपप्रधानाचार्य (अकादमिक) मंजू अधिकारी, एचओडी-फिजिकल एजुकेशन सुधाकर सिंह समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।
हल्द्वानी में आयोजित मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना वर्ष 2026-27 के लिए भीमताल ब्लॉक के सूर्यागांव के पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इससे पूर्व भी विद्यालय के तीन बालिकाओं का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान योजना के लिए हो चुका है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी काला, संतोष कुमार जोशी, किशोरी लाल, ग्राम प्रधान पंकज कुमार और क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सूर्या ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.