सारोला में पशुपालकों की हड़ताल से दूध की सप्लाई बंद
घाटोली में 4 सितंबर से दूध की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी, डेयरी यूनियन ने उचित दाम की मांग की
घाटोली में 4 सितंबर से पशुपालकों की हड़ताल के चलते दूध की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। पशुपालकों ने चारा और अन्य खर्चों में वृद्धि के कारण दूध के दाम बढ़ाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि हड़ताल के दौरान डेयरी खोलने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
झालावाड़। घाटोली में 4 सितंबर से दूध की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
पशुपालकों ने चारा, खली-दाना और पशुओं के पालन-पोषण के बढ़ते खर्च को लेकर दूध के दामों में वृद्धि की मांग की है। उनका कहना है कि वर्तमान में दूध का दाम लागत के हिसाब से नहीं मिल रहा है। उन्होंने भैंस के दूध का भाव 12 रुपए प्रति फैट और गाय के दूध का भाव 15 रुपए प्रति फैट तय करने की मांग की है।
पशुपालकों ने सरस और निजी डेयरी संचालकों को भी चेतावनी दी है कि हड़ताल के दौरान डेयरी खोलकर दूध बेचने पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इससे क्षेत्र में दूध की सप्लाई प्रभावित हुई है और लोग सुबह से ही दूध की तलाश में डेयरियों के चक्कर लगा रहे हैं।
डेयरी यूनियन ने सभी दूध उत्पादकों और विक्रेताओं से एकजुट रहने और इस फैसले में सहयोग करने की अपील की है। दूध उत्पादक संघ 3 सितंबर को सुबह 11 बजे देवनारायण मंदिर पर बैठक करेगा, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस बैठक में बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहेंगे।
अब सबकी नजरें सर्व समाज की बैठक में होने वाले फैसले पर टिकी हुई हैं। घाटोली डेयरी यूनियन ने 4 सितंबर से दूध की सप्लाई पूरी तरह बंद रखने की सूचना जारी की है।
दूध न मिलने से क्षेत्र में लोगों को परेशानी हो रही है
प्रमोद गुर्जर
यह फैसला दूध के सही और बढ़े हुए दाम की मांग को लेकर लिया गया है
डेयरी यूनियन
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.