सांचौर में 35 वार्डों के लिए 110 उम्मीदवार मैदान में
11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को मतगणना होगी
सांचौर नगर पालिका चुनाव में 35 वार्डों के लिए 110 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि मतदान 11 सितंबर को और मतगणना 14 सितंबर को होगी। टिकट बंटवारे के बाद भाजपा में बगावत हुई है और कांग्रेस ने 4 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन दिया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सांचौर। सांचौर नगर पालिका चुनाव के लिए 35 वार्डों में कुल 110 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान 11 सितंबर को होगा और मतगणना 14 सितंबर को की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान 216 उम्मीदवारों ने 240 नामांकन दाखिल किए थे, जिनमें से 86 रद्द और 44 ने नाम वापस ले लिया।
नगर पालिका अध्यक्ष का पद इस बार अनारक्षित रखा गया है। भाजपा में टिकट बंटवारे के बाद कई वार्डों में बगावत देखने को मिली है। वार्ड नंबर एक से वसुंधरा राजे की करीबी हरिया देवी देवासी, वार्ड दस से व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश पुरोहित सीलू, वार्ड 21 से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संजना महेश्वरी और वार्ड 5 से भाजपा कार्यकर्ता मांगीलाल दर्जी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
कांग्रेस को इस बार 35 वार्डों में से चार वार्डों में उम्मीदवार नहीं मिल पाए। इसलिए कांग्रेस ने इन चार वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन दिया है। वार्ड 6 में कांग्रेस के बागी हरजी राम पुरोहित और वार्ड 27 में आईदान गवारिया भी चुनावी मैदान में हैं।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.