रूपवास के पूर्व विधायक निर्भय लाल जाटव का निधन
तीन बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे
भरतपुर। भरतपुर की रूपवास विधानसभा से तीन बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन हो गया है। वे महलपुर काछी गांव के निवासी थे और कांग्रेस के मजबूत नेता माने जाते थे। उनके निधन पर कांग्रेस के नेता सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
निर्भय लाल जाटव ने अपनी शिक्षा रूपवास से पूरी की थी। वे जनता दल से 1990 से 1992 तक विधायक रहे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस जॉइन कर ली और 1998 में कांग्रेस से चुनाव जीतकर विधायक बने। तब रूपवास विधानसभा को बयाना विधानसभा में मर्ज कर दिया गया था। परिसीमन के दौरान बयाना विधानसभा सीट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रूपवास के पूर्व विधायक श्री निर्भय लाल जाटव के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वे बयाना-रूपवास क्षेत्र में कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे। गहलोत ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना की है।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.