गंगापुर सिटी में बारिश से गर्मी और उमस में राहत
गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी से तापमान 29 डिग्री तक गिरा
गंगापुर सिटी में गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई, जिससे पिछले कई दिनों की गर्मी और उमस से राहत मिली। हल्की बारिश का किसानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है, हालांकि लोग अभी भी अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सवाई माधोपुर। गंगापुर सिटी में गुरुवार को मौसम अचानक बदला और सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे पहले पिछले दिनों बारिश के बाद मौसम सूखा था और गर्मी व उमस से लोगों को परेशानी हो रही थी। बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आई और लोगों को राहत मिली।
गुरुवार सुबह आसमान में घने बादल छा गए और करीब 9 बजे बारिश शुरू हुई। यह बूंदाबांदी दोपहर 12:30 बजे तक रुक-रुक कर चलती रही। बारिश रुकने के बाद तापमान में गिरावट आई और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तथा न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया।
पिछले कई दिनों से जारी गर्मी और उमस के बाद यह मौसम बदलाव लोगों के लिए राहत लेकर आया। हालांकि, लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें केवल हल्की बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ा।
इस बारिश से खरीफ की फसलों, खासकर बाजरा और तिल को फायदा मिलने की संभावना है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण लोग फिर से बारिश का इंतजार कर रहे हैं और इस अच्छे मौसम का आनंद ले रहे हैं।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.