साल भर बाद मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटा मिला परिवार के सामने
दानपुर के खोहरा पाड़ा निवासी आकाश एक साल पहले घर से गया था, अब मुंबई से लौटा
बांसवाड़ा जिले के खोहरा पाड़ा निवासी मानसिक रूप से अस्वस्थ 18 वर्षीय आकाश, जो एक साल पहले लापता हो गया था, को मुंबई की संस्था श्रद्धा फाउंडेशन ने पाया और उसके परिवार को सौंप दिया। पुलिस और परिजनों की खोज के बाद, संस्था ने आकाश की देखभाल की और उसका पहचान पता चलने पर परिवार को सूचित किया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के खोहरा पाड़ा निवासी 18 वर्षीय आकाश मानसिक विमंदित होने के कारण एक साल पहले घर से निकल गया था। थानाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि आकाश की तलाश में परिजन और पुलिस लगे रहे। बुधवार को मुंबई की एक संस्था से आकाश को सुरक्षित परिजनों के हवाले किया गया।
आकाश के अचानक घर से चले जाने के बाद परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया। परिजन ने पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन एक साल तक उसका कोई पता नहीं चला। थानाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि आकाश मानसिक रूप से अस्वस्थ था और इसी कारण वह घर से दूर चला गया था।
मुंबई के चैमूर क्षेत्र में मानसिक विमंदित और निराश्रितों की सेवा में लगी संस्था श्रद्धा फाउंडेशन को आकाश मिला। संस्था ने उसका इलाज किया और देखभाल की। जब आकाश बोलने-समझने लगा तो उसने अपना पता बांसवाड़ा बताया।
संस्था के लोगों ने सूचना पर बांसवाड़ा के कोतवाली थाना पहुंचकर बच्चे की फोटो पुलिस और सोशल मीडिया पर साझा की। इसके बाद आकाश की पहचान दानपुर क्षेत्र के खोहरा पाड़ा निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को फोन कर बुलाया और बच्चे को संस्था ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
परिवार के लिए यह पल बेहद भावुक था। पिता प्रताप सिंह ने कहा, "वे अपने बेटे को साल भर से ढूंढ रहे थे।" बेटे के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.