नवरंगपुरा से डिग्गी कल्याण और तेजाजी महाराज की पदयात्रा 6 सितंबर को
यात्रा सुबह 8 बजे सीताराम जी मंदिर से शुरू होगी, मुफ्त रहने-खाने की व्यवस्था
नवरंगपुरा की बालाजी सेवा समिति 6 सितंबर 2026 को श्री डिग्गी कल्याण जी और वीर तेजाजी महाराज की पदयात्रा कराएगी। पदयात्रा सीताराम जी मंदिर से शुरू होगी और डिग्गी कल्याण जी तथा वीर तेजाजी महाराज के धामों तक जाएगी, जिसमें यात्रियों के लिए खाने-पीने और रहने की व्यवस्था मुफ्त में की जाएगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
टोंक। नवरंगपुरा की बालाजी सेवा समिति इस साल भी श्री डिग्गी कल्याण जी और वीर तेजाजी महाराज की पदयात्रा का आयोजन कर रही है। यह यात्रा 6 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे शुरू होगी। समिति पदयात्रा में शामिल सभी यात्रियों के लिए रहने और खाने की पूरी व्यवस्था मुफ्त में करेगी।
पदयात्रा की शुरुआत सीताराम जी मंदिर के मुख्य पुजारी शिवराम वैष्णव पूजा-अर्चना करके करेंगे। यात्रा का पहला पड़ाव नवरंगपुरा स्थित निजी तत्काल बालाजी महाराज का मंदिर होगा। इसके बाद श्रद्धालु दक्षिण मुखी पंचमुखी हनुमान जी मंदिर के दर्शन करेंगे।
यहां से वे डिग्गी कल्याण जी धाम के लिए आगे बढ़ेंगे। डिग्गी कल्याण जी के दर्शन और पूजा के बाद यात्रा अजमेर जिले के सुरसुरा जाएगी, जहां श्रद्धालु लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के मुख्य धाम के दर्शन करेंगे।
यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह नाश्ते और पानी का भी खास इंतजाम रहेगा।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.