खैरथल-तिजारा में चुनाव को शांतिपूर्ण कराने की तैयारी तेज
जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान केंद्रों की कड़ी निगरानी के निर्देश
खैरथल-तिजारा जिले में नगर निकाय चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से कराने के लिए प्रशासन ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण और आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की तैयारी तेज कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने अधिकारियों को मतदान केंद्रों की सुविधाओं, सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया के प्रशिक्षण के निर्देश दिए हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
खैरथल-तिजारा जिले में नगर निकाय चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने और आवश्यक सुविधाओं की जांच करने के निर्देश दिए।
रविवार को जिला कलेक्टर सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की ट्रेनिंग आयोजित की गई। इसमें संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का पहले से निरीक्षण करने, बिजली, पीने के पानी, छाया, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं की जांच करने को कहा गया।
उन्होंने मतदान केंद्रों तक पहुंचने वाले रास्तों की स्थिति का भी जायजा लेने और मतदान दलों के साथ लगातार तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए। मतदान के दिन किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने और आकस्मिक स्थिति की जानकारी बड़े अधिकारियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण में ईवीएम चलाने का तरीका, मतदान प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता, कानून-व्यवस्था और शिकायतों के त्वरित निपटान की जानकारी दी गई। निर्वाचन से जुड़े फॉर्म और रिपोर्टिंग के बारे में भी बताया गया। अतुल प्रकाश ने अधिकारियों से चुनाव आयोग के निर्देशों और तय प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करने को कहा। उन्होंने निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान के लिए गंभीरता से काम करने का आह्वान किया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट के साथ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मतदान के दिन समस्याओं से निपटने की क्या व्यवस्था है?
- मतदान दलों को लगातार तालमेल बनाए रखने और किसी भी समस्या की सूचना बड़े अधिकारियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।
- अधिकारियों को चुनाव से पहले क्या प्रशिक्षण दिया गया?
- अधिकारियों को ईवीएम चलाने का तरीका, आदर्श आचार संहिता, शिकायत निपटान और फॉर्म भरने की जानकारी दी गई।
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों से क्या अपेक्षा जताई?
- उन्होंने सभी से चुनाव आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन और निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की अपील की।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.