खैरथल-तिजारा में 9 सितंबर को मतदान, सार्वजनिक अवकाश
जिले में पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा
खैरथल। जिले के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने इस दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
पहले चरण में नगर परिषद खैरथल, तिजारा और भिवाड़ी के सदस्य पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा, जिसमें नगरपालिका मुंडावर, टपूकड़ा, कोटकासिम और किशनगढ़बास के सदस्य पदों के लिए मतदान होगा।
कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बताया कि 11 सितंबर को दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इससे मतदान प्रक्रिया में सुगमता होगी और मतदाताओं को सुविधा मिलेगी।
जिले में पहले चरण का मतदान 9 सितंबर 2026 (बुधवार) को होगा
अतुल प्रकाश, कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.