भगवान कृष्ण को मखाना पाग से लगाएं भोग, जानें आसान रेसिपी
माखन मिश्री की जगह इस जन्माष्टमी मखाना पाग बनाना और अर्पित करना शुभ माना जाता है
जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण को पारंपरिक माखन-मिश्री की जगह मखाना पाग का भोग लगाना एक नया और पौष्टिक विकल्प है। मखाना पाग बनाने की इस सरल रेसिपी में घी में भुने मखाने, ड्राई फ्रूट्स, नारियल और चाशनी का उपयोग कर स्वादिष्ट प्रसाद तैयार किया जाता है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाना परंपरा है। इस बार मखाना पाग से भोग लगाना एक नया और पौष्टिक विकल्प बनकर उभरा है। यह स्वादिष्ट प्रसाद बनाने में आसान और क्रंची होता है।
मखाना पाग बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई में 2 चम्मच देसी घी गरम करें। इसमें कटे हुए काजू, बादाम और खरबूजे के बीज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें और एक प्लेट में निकाल लें।
अब उसी कढ़ाई में बचा हुआ घी डालें और धीमी आंच पर मखानों को लगातार चलाते हुए 5-6 मिनट तक भूनें। जब मखाने उंगली से दबाने पर आसानी से टूटने लगें, तो गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर मखानों को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
कद्दूकस नारियल को भी हल्का सा सूखा भून लें। चाशनी तैयार करने के लिए कढ़ाई में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। चीनी पूरी तरह पिघलने के बाद इसे 4-5 मिनट तक उबलने दें। चाशनी की जांच के लिए एक बूंद उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखें, अगर एक तार बनता दिखे तो चाशनी तैयार है।
चाशनी में दरदरा पिसा मखाना, भुना नारियल और तले हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और तब तक लगातार चलाते रहें जब तक मिश्रण कढ़ाई का तला न छोड़ने लगे और गाढ़ा न हो जाए।
अब एक थाली या ट्रे में थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें। तैयार मिश्रण को थाली में पलटें और चम्मच की मदद से फैलाएं। पाग थोड़ा गुनगुना होने पर चाकू से अपनी पसंद के चौकोर या बर्फी के आकार में काट लें। पूरी तरह ठंडा होने के बाद टुकड़ियों को अलग कर लें।
भगवान श्री कृष्ण को तुलसी दल रखकर यह पाग अर्पित करें।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.