राजस्थान करौली 2 MIN READ

करौली में 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

पुराना थाना स्थित लक्ष्मणजी मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा, शाम को झांकियां और नृत्य प्रस्तुति

करौली के कुड़गांव बास मंडावरा में 4 सितंबर को जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 10 बजे से सजीव झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन पुराना थाना स्थित लक्ष्मणजी मंदिर मेन मार्केट कुड़गांव में होगा।
AI सार

करौली के कुड़गांव बास मंडावरा में 4 सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। वहीं, करवर में श्री धरणीधर जयंती पर धाकड़ समाज द्वारा कलश और शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान श्री धरणीधर जी और बलराम जी की झांकी शामिल थी।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

करौली में जन्माष्टमी की शोभायात्रा निकाली जा रही है
करौली में जन्माष्टमी की शोभायात्रा निकाली जा रही है / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 करौली के कुड़गांव बास मंडावरा में 4 सितंबर को जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 10 बजे से सजीव झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन पुराना थाना स्थित लक्ष्मणजी मंदिर मेन मार्केट कुड़गांव में होगा।

श्रीकृष्ण भक्तमंडल बास मंडावरा कुड़गांव की ओर से जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, सुदामा और नंदी की आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी।

शोभायात्रा बनखंडी हनुमान मंदिर छोटे स्टैंड से शुरू होकर सैनी मोहल्ला, प्रजापत मोहल्ला, डफलपुर मोड़, बड़े स्टैंड होते हुए लक्ष्मणजी मंदिर पुराने थाने तक पहुंचेगी।

शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक धार्मिक झांकियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद दही हांडी प्रतियोगिता और मथुरा-वृंदावन के अंकित आर्ट ग्रुप की नृत्य प्रस्तुति होगी।

स्थानीय कस्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजक गांव-गांव जाकर पंच पटेलों और अतिथियों को निमंत्रण दे रहे हैं।

श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

इसके अलावा करवर में श्री धरणीधर जयंती के मौके पर धाकड़ समाज ने भव्य कलश और शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा कुण्डी घाट के बालाजी मंदिर से शुरू होकर खजूरा दरवाजा, होली कूट, केशव चौक, मुख्य बाजार, जैन धर्मशाला और बस स्टैंड होते हुए तालाब की पाल पहुंची।

यात्रा में भगवान श्री धरणीधर जी और बलराम जी की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों पर महिला, पुरुष और युवा नाचते हुए चल रहे थे। घुड़सवार हाथों में ध्वज-पताका लेकर यात्रा में शामिल हुए। ग्रामीणों ने जगह-जगह इसका स्वागत किया और पूरे रास्ते भगवान श्री धरणीधर जी के जयकारे गूंजते रहे।

Member Access

5 free articles left today

0 of 5 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

Reader Pulse

Most Read

Trust & Transparency

How this story was handled

Published2 सितंबर 2026, 08:36 IST
Last updated2 सितंबर 2026, 08:37 IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

रेवदर में होटल से कुर्सी चोरी करते दो युवक पकड़े गए
राजस्थान
Related coverage
रेवदर में होटल से कुर्सी चोरी करते दो युवक पकड़े गए
न्यूज़ डेस्क 1 सितंबर 2026
जन्माष्टमी पर कान्हा की लीलाओं पर बने 7 यादगार गाने
मनोरंजन
Related coverage
जन्माष्टमी पर कान्हा की लीलाओं पर बने 7 यादगार गाने
न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
ईडी ने सात राज्यों में NHAI टोल प्लाजा पर छापेमारी की
क्राइम
Related coverage
ईडी ने सात राज्यों में NHAI टोल प्लाजा पर छापेमारी की
न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
राजस्थान में 2 सितंबर से मौसम बदलेगा, इन राशियों के लिए शुभ योग
धर्म / अध्यात्म
Related coverage
राजस्थान में 2 सितंबर से मौसम बदलेगा, इन राशियों के लिए शुभ योग
न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026

Reader Pulse

Most Read

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.