राजस्थान श्रीगंगानगर 2 MIN READ

श्रीगंगानगर में NRI की हत्या, दंपती को आजीवन कारावास

चार साल पुराने सनसनीखेज मामले में कोर्ट ने आरोपी दंपती को सजा सुनाई

श्रीगंगानगर जिले की पुरानी आबादी क्षेत्र में करीब चार साल पहले हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी दंपती को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला एडीजे कोर्ट संख्या-1 के न्यायाधीश कमल लोहिया ने सुनाया।
AI सार

श्रीगंगानगर में चार साल पुरानी हत्या के मामले में आरोपी दंपती को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आरोप है कि उन्होंने धन की लालच में NRI वीरेंद्र सिंह की हत्या की थी और शव को जलाकर छुपाने का प्रयास किया था। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

श्रीगंगानगर में हत्या मामले की सुनवाई
श्रीगंगानगर में हत्या मामले की सुनवाई / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 श्रीगंगानगर जिले की पुरानी आबादी क्षेत्र में करीब चार साल पहले हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी दंपती को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला एडीजे कोर्ट संख्या-1 के न्यायाधीश कमल लोहिया ने सुनाया।

मामले के अनुसार, 18 दिसंबर 2022 की रात चक-7 जैड निवासी 55 वर्षीय वीरेंद्र सिंह की हत्या हुई थी। वह श्रीलंका में एक कंपनी में सुपरवाइजर था और घटना से करीब एक महीने पहले भारत लौटा था। करीब तीन महीने पहले रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात अबोहर निवासी डांसर जैसमीन उर्फ आशू से हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान किया और बातचीत शुरू की।

जांच में पता चला कि जैसमीन को वीरेंद्र के बैंक खातों में काफी रकम होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने अपने पति रोहित के साथ मिलकर रकम ऐंठने की साजिश रची। आरोप है कि दोनों ने ब्लैकमेल करते हुए उससे पैसे मांगे और मारपीट कर एटीएम, मोबाइल व पर्स छीन लिया। पासवर्ड लेकर खाते से रुपए ट्रांसफर किए गए।

आरोपियों को डर था कि वीरेंद्र पुलिस को घटना बताएगा। इसी आशंका में उसके सिर पर चोट मारकर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव को घर में रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी में डालकर रेहड़ी पर रखकर सुनसान भूखंड में ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इसके बाद दोनों बस स्टैंड पहुंचे और अबोहर चले गए।

19 दिसंबर को सदर थाने में वीरेंद्र के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज हुई। पैर का कुछ हिस्सा नहीं जलने के कारण परिजनों ने उसकी पहचान की। तत्कालीन पुरानी आबादी थाना प्रभारी सुरजीत कुमार ने जांच शुरू की। मोबाइल कॉल डिटेल में वीरेंद्र की अंतिम बातचीत जैसमीन से होना सामने आया। अगले दिन ऑनलाइन पेमेंट का मैसेज भी महत्वपूर्ण कड़ी बना। पुलिस ने ट्रैस कर अबोहर से जैसमीन और रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

विशेष बात यह है कि वीरेंद्र की बेटी की शादी महज 15 दिन बाद होने वाली थी, लेकिन शादी की तैयारियों के बीच परिवार को उसकी हत्या की खबर ने झकझोर दिया।

अभियोजक विजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि धारा-302 में दोनों को आजीवन कारावास और दस-दस हजार रुपए जुर्माने तथा धारा-201 में तीन-तीन साल के कठोर कारावास और पांच-पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हत्या कैसे हुई थी?
आरोपियों ने वीरेंद्र के सिर पर चोट मारकर गला घोंटकर हत्या की।
हत्या के बाद शव का क्या किया गया?
शव को पानी की टंकी में डालकर आग लगाई और सुनसान भूखंड में छोड़ा गया।
पुलिस ने केस में किन सबूतों को महत्त्व दिया?
पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स और ऑनलाइन पेमेंट मैसेज को महत्वपूर्ण कड़ी माना।
आरोपियों को कौन-कौन सी सजा सुनाई गई?
धारा-302 में आजीवन कारावास व जुर्माना, धारा-201 में कठोर कारावास और जुर्माना।
हत्या का मकसद क्या था?
आरोपियों ने वीरेंद्र के बैंक खातों से पैसे ऐंठने की साजिश रची थी।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 दुनिया फराह खान के तीनों बच्चे अमेरिका के कॉलेजों में दाखिला लेकर रवाना
03 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती
04 दुनिया भारत ने समान-क्षेत्रफल नक्शा प्रोजेक्शन के व्यापक उपयोग का समर्थन किया
Trust & Transparency

How this story was handled

Published8 सितंबर 2026, 18:59 IST IST
Last updated8 सितंबर 2026, 18:59 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: श्रीगंगानगर.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

श्रीगंगानगर में तीन आरोपी पकड़े, 20 किलो डोडा पोस्त और हेरोइन जब्त

राजस्थान

श्रीगंगानगर में फॉर्मेट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी

क्राइम

अंकित बालियान हत्याकांड में 50 भड़काऊ सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित

क्राइम

कानपुर में शादी से पहले युवक ने फंदा लगाकर जान दी

श्रीगंगानगर में तीन आरोपी पकड़े, 20 किलो डोडा पोस्त और हेरोइन जब्त
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

श्रीगंगानगर में तीन आरोपी पकड़े, 20 किलो डोडा पोस्त और हेरोइन जब्त

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 7 सितंबर 2026
श्रीगंगानगर में फॉर्मेट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

श्रीगंगानगर में फॉर्मेट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 6 सितंबर 2026
अंकित बालियान हत्याकांड में 50 भड़काऊ सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित
क्राइम
इससे जुड़ी ख़बरें

अंकित बालियान हत्याकांड में 50 भड़काऊ सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 6 सितंबर 2026
कानपुर में शादी से पहले युवक ने फंदा लगाकर जान दी
क्राइम
इससे जुड़ी ख़बरें

कानपुर में शादी से पहले युवक ने फंदा लगाकर जान दी

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 5 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 दुनिया फराह खान के तीनों बच्चे अमेरिका के कॉलेजों में दाखिला लेकर रवाना
03 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती
04 दुनिया भारत ने समान-क्षेत्रफल नक्शा प्रोजेक्शन के व्यापक उपयोग का समर्थन किया

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.