जयपुर में पड़ोसी ने नाबालिग छात्रा से रेप कर धमकी दी
धमकी देकर मिलने बुलाता और ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठता रहा आरोपी
जयपुर में एक 25 वर्षीय पड़ोसी युवक पर नाबालिग छात्रा से बलात्कार और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जयपुर। जयपुर में पड़ोसी युवक ने नाबालिग स्कूल छात्रा से रेप किया। आरोपी धमकी देकर उसे अपने कमरे पर बुलाता और ब्लैकमेल कर रुपए भी ऐंठता रहा। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पीड़िता स्कूल की छुट्टी के बाद अपने दादा के घर आई थी, जहां आरोपी पड़ोसी से बातचीत शुरू हुई। वह बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने कमरे पर ले गया और रेप किया।
कई दिनों तक आरोपी धमकी देकर मिलने बुलाता रहा और विरोध करने पर गाली-गलौच कर बदनाम करने की धमकी देता था। इसके साथ ही वह ब्लैकमेल कर रुपए भी ऐंठता रहा।
जब नाबालिग घर वापस आई तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और बयान दर्ज कर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस टीम ने आरोपी को गुरुवार रात दबिश देकर गिरफ्तार किया। डीसीपी ने बताया कि जयपुर की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोपी 25 साल का युवक है जो कॉलोनी में पड़ोसी रहता है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.