नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की भजन में छिपा कृष्ण जन्म का रहस्य
4 सितंबर को मनाया जा रहा है भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, जानिए भजन का अर्थ और महत्व
हिंदू धर्म में भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 4 सितंबर को है, जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस अवसर पर कई सुंदर भजन गाए जाते हैं, जिनमें 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म नंद बाबा और माता यशोदा के घर हुआ था। इस भजन के शब्दों का अर्थ है कि नंद के घर आनंद हुआ है और ब्रजवासी प्रभु की जय-जयकार कर रहे हैं। यह भजन ब्रजवासियों की उस खुशी को दर्शाता है जब वे भगवान के जन्म की बधाई देने नंद भवन आते हैं।
सुबह जब गोकुलवासियों को पता चला कि वर्षों बाद पुत्र का जन्म हुआ है, तो पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग दूध, दही, माखन और उपहार लेकर नंद भवन पहुंचे और एक-दूसरे को बधाइयां दीं। इस भजन के माध्यम से जन्माष्टमी की खुशी और भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण की घोषणा की जाती है।
यह लेख विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांगों, प्रवचनों, मान्यताओं, धर्मग्रंथों और दंतकथाओं से संग्रहित जानकारी पर आधारित है। पाठकों से अनुरोध है कि इसे अंतिम सत्य न मानें और अपने विवेक का प्रयोग करें।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.