माउंट वैली अकादमी में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व
विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और गुब्बारों से सजाया गया
माउंट वैली अकादमी, मगहर में 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने राधा और कृष्ण की वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत किए, और फैंसी ड्रेस स्पर्धा में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों को संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना था।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मगहर। मगहर की माउंट वैली अकादमी में 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वंदना से हुई।
नन्हे बच्चे राधा और कृष्ण की वेशभूषा में सजे नजर आए, जिन्होंने अपने साज-सज्जा से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने 'सपनों में रात में आया' और 'राधा कैसे ना जले' जैसे प्रसिद्ध गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
बाल-गोपालों के लिए फैंसी ड्रेस स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को अपनी समृद्ध संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के गीता उपदेशों को जीवन में उतारना और निष्काम कर्म करना प्रेरणादायक है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.