रानी खुर्द में कल होगा नगरपालिका चुनाव, 11,826 मतदाता करेंगे मतदान
शहर के 20 वार्डों में 77 प्रत्याशी मैदान में, मतदान सुबह 7 बजे से शुरू
रानी खुर्द नगरपालिका के पहले चरण के चुनाव 9 सितंबर को होंगे, जिनमें 11,826 मतदाता मतदान करेंगे। शहर के 20 वार्डों में 77 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल और स्वतंत्र उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और ओबीसी ओपन वर्ग के लिए पालिकाध्यक्ष की सीट आरक्षित है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
पाली। रानी खुर्द नगरपालिका में शहरी सरकार के लिए पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को होगा। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और कुल 11,826 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
शहर में कुल 20 वार्ड हैं, जिनके लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन चुनावों में कुल 77 प्रत्याशी भाग ले रहे हैं, जिनमें भाजपा और कांग्रेस के 20-20 प्रत्याशी शामिल हैं। इसके अलावा चार प्रत्याशी राष्ट्रीय लोकदल से और 33 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। पालिकाध्यक्ष की सीट ओबीसी ओपन वर्ग के लिए आरक्षित है।
कई वार्डों में सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनाव प्रचार कल शाम थमने के बाद अब प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हैं।
यदि किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो वह अन्य वैकल्पिक पहचान पत्र ले जा सकता है। चुनाव आयोग ने इसके लिए 11 प्रकार के फोटो पहचान पत्र मान्य किए हैं, जिनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बैंक या डाकघर की फोटो वाली पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित), स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सरकारी या पीएसयू सेवा पहचान पत्र, सांसद, विधायक या एमएलसी पहचान पत्र और एनपीआर स्मार्ट कार्ड शामिल हैं।
मतदाता सूची में 5,982 पुरुष, 5,843 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मतदाता कौन-कौन से वैकल्पिक पहचान पत्र ले सकते हैं?
- मतदाता आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बैंक या डाकघर की फोटो वाली पासबुक सहित कुल 11 प्रकार के फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
- मतदान कब और कितने बजे शुरू होगा?
- मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा।
- मतदाता सूची में थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या क्या है?
- मतदाता सूची में एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है।
- चुनाव प्रचार कब बंद होगा?
- चुनाव प्रचार 9 सितंबर को शाम को बंद होगा।
- क्या सभी वार्डों में मुकाबला सीधा है?
- जी हाँ, कई वार्डों में सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.