गजेंद्र पटेल ने कहा- राजस्थान में विकास तेजी से हो रहा है
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने पार्टी में बगावत से इनकार किया, चुनावों में एकजुटता जताई
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल ने बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा की और बताया कि पार्टी आगामी चुनावों में एकजुट होकर भाग ले रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही गरीब कल्याणकारी योजनाओं पर जनता के विश्वास का उल्लेख किया और कहा कि राजस्थान में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बांसवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल ने 3 सितंबर को बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
गजेंद्र पटेल ने बताया कि आगामी नगर निकाय और पंचायत राज चुनावों में पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग नामांकन दाखिल कर चुके थे, वे अपने नाम वापस ले रहे हैं। पार्टी का चुनाव चिह्न कमल का फूल है और सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव जीताने में जुटे हैं।
उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याणकारी योजनाओं पर जनता के अटूट विश्वास की बात कही। पटेल ने विश्वास जताया कि इस बार नगर पालिका, नगर परिषद और निगम के चुनावों में जनता पूरी तरह उत्साहित है और भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय करेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी और अन्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।
राजस्थान में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं
गजेंद्र पटेल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.