श्रीनगर के आसपास गांवों में तेजाजी महाराज के मेले और भंडारे
ग्रामीणों ने भजनों पर नृत्य किया और सुख-समृद्धि की कामना की
श्रीनगर के आसपास के कई गांवों में रविवार को तेजाजी महाराज के मंदिरों पर मेले और सामूहिक भंडारे आयोजित किए गए, जिसमें ग्रामीणों ने भजनों पर नृत्य किया और सुख-समृद्धि की कामना की। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और विभिन्न जगहों पर धार्मिक संस्कारों का पालन किया गया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
श्रीनगर। श्रीनगर के आसपास के कई गांवों में रविवार को तेजाजी महाराज के स्थान पर मेले और सामूहिक भंडारे आयोजित किए गए। ग्रामीणों ने भजनों पर नृत्य किया और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। यह आयोजन प्रतिवर्ष सामूहिक रूप से किया जाता है।
हाइवे पर नसीराबाद से सुरसुरा तेजाजी धाम के लिए शनिवार को वीर तेजाजी महाराज के दरबार से सजा ट्रेलर आकर्षण का केंद्र रहा। ट्रेलर में रंग-बिरंगी रोशनी और फूल प्रमुख आकर्षण थे।
कस्बे में रविवार को हाली-ग्वालों की ओर से तेजाजी महाराज की बिंदौरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान शामिल हुए। बिंदौरी में एक युवक घोड़ी पर सवार होकर तेजाजी महाराज की तस्वीर लेकर चल रहा था, जबकि महिलाएं और पुरुष भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। बिंदौरी तेजाजी महाराज चौक से रवाना होकर मेन रोड से बाजार की ओर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने फूलों की बारिश की।
तेजाजी महाराज की बिंदौरी के मार्ग से गुजरने पर वातावरण धार्मिक पूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने तेजाजी महाराज से अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि की कामना की।
क्षेत्र के गांव अंगारी में रविवार को ग्राम सहयोग से तेजाजी महाराज के स्थान पर मेला और भंडारा हुआ। अंगारी, झांकड़ी, गुढ़ा, किशोरी, डेरा, बामनवास चौगान, बीसूनी, डूमेड़ा और जयसिंहपुरा सहित आसपास के लोगों ने दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की मनौती मांगी और भंडारे में पंगत प्रसादी ग्रहण की। मेले में अस्थायी दुकानों पर बच्चों और महिलाओं की भीड़ रही।
शनिवार रात को बाहरी गायक कलाकारों ने पूरी रात भजनों की प्रस्तुति दी। अंगारी सर्विसमैन ग्रुप और फौजी धर्मार्थ ग्रुप ने मेले में शीतल जल और शरबत की व्यवस्था की। आयोजन के दौरान तेजाजी महाराज के गोठिया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में गिर्राज प्रसाद मीना, जयराम मीना, रामजीलाल मीना और मोहन लाल भी शामिल रहे।
पलाई में ग्रामवासियों के सहयोग से तेजाजी महाराज के स्थान पर सार्वजनिक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें पलाई सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्त पहुंचे। इसका उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करना था। इस अवसर पर ग्राम पंचायत तेजाजी विकास समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र धाकड़ सहित समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सेवक कमलेश कुमार चेची, राजू लाल धाकड़, बावड़ी वाले राजेंद्र कोटवाल, मुकेश गुर्जर, प्रकाश धाकड़, भगवान माली, प्रहलाद चेची, प्रधान गुर्जर, संजय धाकड़, मुकेश शर्मा, जगदीश माली सहित अन्य ग्रामीण भी शामिल थे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- तेजाजी महाराज के मेले में कौन-कौन शामिल हुए?
- मेले में ग्रामीणों, किसानों, बाहरी गायक कलाकारों और स्थानीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
- भंडारे में क्या व्यवस्था की गई थी?
- अंगारी सर्विसमैन ग्रुप और फौजी धर्मार्थ ग्रुप ने शीतल जल और शरबत की व्यवस्था की।
- तेजाजी महाराज की बिंदौरी का मार्ग क्या था?
- बिंदौरी तेजाजी महाराज चौक से रवाना होकर मेन रोड से बाजार की ओर गई।
- मेले का मुख्य उद्देश्य क्या है?
- इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करना है।
- मेले में कौन-कौन से गांव शामिल थे?
- अंगारी, झांकड़ी, गुढ़ा, किशोरी, डेरा, बामनवास चौगान, बीसूनी, डूमेड़ा और जयसिंहपुरा जैसे गांव शामिल थे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.