राजस्थान अलवर 2 MIN READ

अलवर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मेगा रोड शो

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे

अलवर में 7 सितंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मेगा रोड शो होगा। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। रोड शो का आयोजन शहर के विकास को लेकर भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट के तहत किया जा रहा है।
AI सार

अलवर में 7 सितंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मेगा रोड शो होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा भी शामिल होंगे। रोड शो भाजपा के ‘अलवर विजन डॉक्यूमेंट’ के तहत शहर के विकास को लेकर आयोजित किया जा रहा है और इसके दौरान सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाएं कड़े नियमों के साथ लागू की जाएंगी।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

अलवर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो
अलवर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 अलवर में 7 सितंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मेगा रोड शो होगा। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। रोड शो का आयोजन शहर के विकास को लेकर भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट के तहत किया जा रहा है।

रोड शो की शुरुआत सुबह 11 बजे जगन्नाथजी मंदिर से होगी और यह मन्नी का बड़ तक मुख्य बाजारों से होकर गुजरेगा। मुख्यमंत्री का काफिला बजाजा बाजार, त्रिपोलिया, होप सर्कस, घंटाघर, नगर परिषद तिराहा, नगर परिषद, चर्च रोड होते हुए मन्नी का बड़ अहिंसा स्थल पर समाप्त होगा।

इस दौरान केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव और वन राज्यमंत्री संजय शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे। भाजपा ने इस रोड शो को निकाय चुनाव के लिहाज से अहम बताया है और अलवर शहर के विकास के लिए ‘अलवर विजन डॉक्यूमेंट’ जारी किया है। इसमें पेयजल व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य सुविधाएं, पर्यटन, खेल, कचरा प्रबंधन और डिजिटल नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है। पार्टी का कहना है कि इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और बैरिकेडिंग की गई है। प्रशासन और पुलिस की टीमें पूरे मार्ग पर निगरानी कर रही हैं। नगर निगम की टीम ने भी सफाई अभियान चलाया है और व्यापारियों को दुकानों के बाहर सामान अंदर रखने की समझाइश दी गई है ताकि यातायात और सुरक्षा में बाधा न आए।

यातायात पुलिस ने रोड शो के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन किया है। काशीराम चौराहा से घंटाघर की ओर जाने वाले वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। कटला की तरफ से नगर निगम की ओर आने वाले वाहनों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। वंडरमॉल और मनुमार्ग की तरफ से मन्नी का बड़ आने वाले वाहनों को भी रोका जाएगा। कंट्रोल रूम से होप सर्कस की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश भी बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से केंद्रीय विद्यालय पहुंचेंगे और मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सभा को संबोधित करेंगे। रोड शो के दौरान सड़कों की मरम्मत और विशेष सफाई कराई गई है। अलवर शहर में जगह-जगह पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं। नगर निगम चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री का यह रोड शो राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अलवर विजन डॉक्यूमेंट में किन क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है?
इसमें पेयजल व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य सुविधाएं, पर्यटन, खेल, कचरा प्रबंधन और डिजिटल नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है।
सुरक्षा और व्यवस्था के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं?
शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती, बैरिकेडिंग, सफाई अभियान और व्यापारियों को समझाइश दी गई है।
यातायात पुलिस ने किस तरह की व्यवस्था की है?
कुछ मार्गों पर वाहनों की एंट्री बंद की गई है और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।
मुख्यमंत्री रोड शो की शुरुआत कैसे करेंगे?
मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से केंद्रीय विद्यालय पहुंचेंगे, मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और फिर सभा को संबोधित करेंगे।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान माउंट आबू में 73 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित
02 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती
03 दुनिया भारत ने समान-क्षेत्रफल नक्शा प्रोजेक्शन के व्यापक उपयोग का समर्थन किया
04 बिजनेस योगी सरकार ने चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार निलंबित किए
Trust & Transparency

How this story was handled

Published7 सितंबर 2026, 17:13 IST IST
Last updated7 सितंबर 2026, 17:13 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: अलवर, मंत्री भूपेंद्र यादव, मंत्री संजय शर्मा.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

अलवर सेंट्रल जेल से उम्रकैद का बंदी फरार

राजस्थान

अलवर में मानसून सीजन में 98.66 प्रतिशत बारिश का कोटा पूरा

अलवर सेंट्रल जेल से उम्रकैद का बंदी फरार
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

अलवर सेंट्रल जेल से उम्रकैद का बंदी फरार

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 7 सितंबर 2026
अलवर में मानसून सीजन में 98.66 प्रतिशत बारिश का कोटा पूरा
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

अलवर में मानसून सीजन में 98.66 प्रतिशत बारिश का कोटा पूरा

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 7 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान माउंट आबू में 73 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित
02 नौकरी / करियर 27 वर्षीय शारदेंदु ने 46 लाख की नौकरी छोड़ सेना में की भर्ती
03 दुनिया भारत ने समान-क्षेत्रफल नक्शा प्रोजेक्शन के व्यापक उपयोग का समर्थन किया
04 बिजनेस योगी सरकार ने चार तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार निलंबित किए

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.