अलवर सेंट्रल जेल से उम्रकैद का बंदी फरार
खुली जेल के बंदी गोपाल की नियमित हाजरी में हुई ग़ायब, पुलिस ने मामला दर्ज किया
अलवर सेंट्रल जेल से उम्रकैद की सजा काट रहा बंदी गोपाल उर्फ रामगोपाल रविवार सुबह नियमित हाजरी में गायब पाया गया। जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने फरार बंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोपाल पर हत्या और आयुध अधिनियम के मामले में 23 सितंबर 2022 को उम्रकैद की सजा दी गई थी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
अलवर। अलवर की सेंट्रल जेल से उम्रकैद की सजा काट रहा बंदी गोपाल उर्फ रामगोपाल रविवार सुबह नियमित हाजरी में गायब मिला। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने फरार बंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जेल प्रशासन के अनुसार 6 सितंबर की सुबह खुले बंदी शिविर में सभी कैदियों की परेड और गिनती कराई गई, लेकिन गोपाल हाजरी में मौजूद नहीं था। उसके आवास गृह की जांच की गई, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। शिविर के आसपास तलाश के साथ उसके रिकॉर्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल पर इनकमिंग कॉल चालू नहीं होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।
केंद्रीय कारागृह अधीक्षक कार्यालय की ओर से प्रहरी सतीश चंद शर्मा ने कोतवाली थाने में तहरीरी रिपोर्ट दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर धारा 262 बीएनएस और धारा 58-बी कारागृह संशोधन अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई बृजेन्द्र को सौंपी गई है।
पुलिस ने बताया कि फरार बंदी गोपाल उर्फ रामगोपाल पुत्र किशनलाल निवासी नांगल रूपा, थाना खेडली, अलवर का रहने वाला है। वह अपर जिला एवं सैशन न्यायधीश कठूमर के प्रकरण में हत्या और आयुध अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था। अदालत ने 23 सितंबर 2022 को उसे उम्र कैद की सजा सुनाई थी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- फरारी की जांच कौन कर रहा है?
- जांच एएसआई बृजेन्द्र को सौंपी गई है जो कोतवाली थाना पुलिस के साथ मामले की छानबीन कर रहे हैं।
- गोपाल के मोबाइल नंबर पर संपर्क क्यों नहीं हो पाया?
- मोबाइल नंबर पर इनकमिंग कॉल चालू नहीं थी, इसलिए संपर्क करने में असफलता हुई।
- गोपाल किस थाने का निवासी है?
- गोपाल नांगल रूपा, थाना खेडली, अलवर का निवासी है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.