कोटा के सीबी गार्डन में पेड़ पर 40 फीट ऊंचाई पर लेपर्ड
रेस्क्यू टीम ने दो बार ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की, अब क्रेन से निशाना लगाया जाएगा
कोटा के सीबी गार्डन में एक लेपर्ड पेड़ पर लगभग 40 फीट की ऊंचाई पर मिला है, जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग की रेस्क्यू टीम प्रयास कर रही है। अभी तक लेपर्ड ने किसी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है और वन विभाग ने बड़ी क्रेन की मदद से उसे ट्रेंकुलाइज करने की योजना बनाई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोटा। कोटा के सीबी गार्डन में मंगलवार सुबह छह बजे एक लेपर्ड पेड़ पर करीब 40 फीट की ऊंचाई पर बैठा मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और पार्क में मौजूद लोगों को बाहर निकालकर गेट बंद कर दिया।
रेस्क्यू टीम ने दो बार ट्रेंकुलाइज करने के प्रयास किए, लेकिन दोनों बार निशाना चूक गया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पेड़ की ऊंचाई अधिक होने के कारण पहले छोटी क्रेन से निशाना नहीं लगाया जा सका।
अब सुबह नौ बजे बड़ी क्रेन मंगाई गई है, जिससे ऊपर चढ़कर लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की जाएगी। वन विभाग के डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया, "सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम सीबी गार्डन पहुंच गई थी। मौके पर दो डॉक्टरों की टीम मौजूद है, इसके अलावा सीसीएफ, दो एसीएफ सहित 25 मेंबर्स की टीम मौके पर है।"
लेपर्ड ने अब तक किसी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है। इससे पहले भी माल रोड स्थित आर्मी एरिया और स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास लेपर्ड नजर आ चुका है। वन विभाग ने पिंजरा भी लगाया था, लेकिन वह उसमें कैद नहीं हुआ।
सीबी गार्डन से कुछ दूरी पर वन विभाग का कार्यालय है। रेस्क्यू टीम लेपर्ड को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के प्रयास कर रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- लेपर्ड कोटि सीबी गार्डन में कब मिला?
- लेपर्ड मंगलवार सुबह छह बजे पेड़ पर देखा गया था।
- रेस्क्यू टीम ने कितनी बार ट्रेंकुलाइजेशन का प्रयास किया?
- रेस्क्यू टीम ने दो बार ट्रेंकुलाइजेशन का प्रयास किया, दोनों असफल रहे।
- क्या लेपर्ड ने किसी पर हमला किया है?
- लेपर्ड अब तक किसी व्यक्ति पर हमला नहीं कर चुका है।
- वन विभाग की टीम में कौन-कौन शामिल हैं?
- टीम में दो डॉक्टर, सीसीएफ, दो एसीएफ और 25 सदस्य शामिल हैं।
- क्या पहले भी कोटा में लेपर्ड देखे गए हैं?
- हाँ, माल रोड आर्मी एरिया और स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास भी लेपर्ड देखे जा चुके हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.