कंगना रनौत ने हिमाचल में आरएसएस स्कूल खोलने की वकालत की
मंडी सांसद ने भाजपा सरकार बनने पर शैक्षणिक पहल शुरू करने पर जोर दिया
मंडी की सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्कूल और शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में ऐसी पहल शुरू की जानी चाहिए। कंगना ने पश्चिम बंगाल में विद्या भारती के स्कूल नेटवर्क का उदाहरण देते हुए इसी तरह की योजना हिमाचल में लागू करने का सुझाव दिया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्कूल और शैक्षणिक संस्थान शुरू करने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर ऐसी योजनाएं राज्य में लागू की जानी चाहिए।
कंगना रनौत ने कहा, "यदि हिमाचल में भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य में ऐसी शैक्षणिक पहल शुरू की जानी चाहिए।" उन्होंने आरएसएस को राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बताया और कहा कि संगठन ने कई स्कूल स्थापित किए हैं और संकट के समय देश की सेवा की है।
उन्होंने आरएसएस द्वारा संचालित स्कूल और शैक्षिक पहल, जैसे एकलव्य मॉडल स्कूल और नीट परीक्षा की तैयारी कराने वाले स्कूल, ग्रामीण एवं दूरदराज के इलाकों में बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।
कंगना ने पश्चिम बंगाल में विद्या भारती से जुड़े संस्थानों के विस्तार का उदाहरण देते हुए कहा कि इसी तरह की योजना हिमाचल प्रदेश में भी लागू की जानी चाहिए। उनका कहना था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस दिशा में काम किया जा सकता है।
अधिकारियों के अनुसार, आरएसएस का शिक्षा प्रकोष्ठ विद्या भारती पश्चिम बंगाल में अपने स्कूल नेटवर्क के विस्तार की तैयारी कर रहा है और अगले कुछ वर्षों में राज्य के सभी 345 प्रखंडों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की योजना बना रहा है।
कंगना रनौत की यह टिप्पणी हिमाचल प्रदेश में ‘‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति’’ की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद सामने आई। उन्होंने कहा, "यह एक अच्छी पहल है और इसे हिमाचल प्रदेश में भी लागू किया जाना चाहिए।"
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में किस प्रकार के स्कूल खोलने की बात कही?
- उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना का समर्थन किया है।
- आरएसएस के स्कूल ग्रामीण इलाकों के बच्चों के लिए कैसे मददगार हैं?
- ये स्कूल बच्चों को बेहतर शैक्षिक अवसर देते हैं, खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में।
- कंगना रनौत की टिप्पणी कब सामने आई?
- यह हिमाचल प्रदेश में ‘‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति’’ की बैठक के बाद आई।
- आरएसएस शिक्षा प्रकोष्ठ का विस्तार किसे ध्यान में रख कर हो रहा है?
- यह 345 प्रखंडों में अपने स्कूल नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बना रहा है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.