जोधपुर में 48 घंटे में हुई लीकेज और सफाई की समस्याओं का समाधान
नगर के विभिन्न वार्डों में जल रिसाव और कचरा न उठने की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई
जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ के माध्यम से जल रिसाव और कचरा जमा होने जैसी समस्याएं 48 घंटों में हल कर दी गई हैं, जिससे लोगों का समाधान पर विश्वास बढ़ा है। हालाँकि, कुछ इलाकों में समस्याएं बरकरार हैं, जैसे कि वार्ड 50 में कचरा गाड़ी की नियमितता की कमी और सीवरेज लाइन ब्लॉक होने से संबंधित मुद्दे। ‘भास्कर समाधान’ एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो नागरिकों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उन्हें हल कराने में सहायता करता है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जोधपुर। जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ के माध्यम से शहरवासियों की शिकायतों पर संबंधित विभागों ने तेजी से कार्रवाई की है। जल रिसाव और कचरा न उठने जैसी समस्याएं पोस्ट होने के 48 घंटे के भीतर दूर कर दी गईं। इससे लोगों का भरोसा बढ़ा है और यह मंच समाधान की उम्मीद बन गया है।
अम्बे नगर के किशोर डागर ने जलदाय विभाग की लापरवाही उजागर करते हुए बताया था कि कुड़ी एचओडी वॉटर बॉक्स के पास पाइप लाइन फूटी होने के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ नाले में बह जाता था। जलदाय विभाग को जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद 48 घंटों में लीकेज ठीक कर दी गई।
वार्ड 5 के सफाई प्रभारी राजकुमार ने न्यू भाकरी बास, सूर सागर क्षेत्र में नियमित न उठने वाले कचरे की समस्या पर कार्रवाई करते हुए कचरा उठवाया और लोगों को कचरा न डालने के लिए पाबंद किया। इससे क्षेत्र में सफाई बेहतर हुई है।
शहर के अन्य इलाकों में भी लोग अपनी समस्याएं ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर विभागों को सूचित कर रहे हैं, जिससे अधिकारी अपनी टीम के साथ समाधान करवा रहे हैं।
हालांकि कुछ समस्याओं का समाधान अभी बाकी है। वार्ड 50 के शास्त्री नगर में करीब एक सप्ताह से निगम की कचरा गाड़ी नहीं आई है, जिससे घरों और गलियों में कचरे के ढेर लग गए हैं। खैरादियान मोहल्ला में छोटे बच्चों के स्कूल के सामने कूड़ा जमा होने से उनकी सेहत प्रभावित हो रही है।
बालाजी नगर, मदेरणा क्षेत्र में सीवरेज लाइन ब्लॉक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। कमला नेहरू नगर में बेसहारा पशुओं के जमावड़े और खुले में पड़े कचरे की समस्या भी बनी हुई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
‘भास्कर समाधान’ देशभर में ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहां नागरिक सीधे अपने इलाके की समस्याएं पोस्ट कर सकते हैं। शिकायतें संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों तक पहुंचती हैं, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो रही है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.