बोरुंदा में दो बाइक की टक्कर, तीन घायल
राज्य मार्ग 21 पर भगवती होटल के पास हुई दुर्घटना में एक गंभीर
जोधपुर के बोरुंदा कस्बे में राज्य मार्ग संख्या 21 पर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर चोटें आने पर जोधपुर रेफर किया गया। बोरुंदा सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को छुट्टी दे दी गई।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जोधपुर। जोधपुर के बोरुंदा कस्बे में राज्य मार्ग संख्या 21 पर रविवार रात दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसा पेट्रोल पंप के सामने भगवती होटल के पास हुआ। घायल में से एक को गंभीर चोटें आने पर जोधपुर रेफर किया गया।
बाइक सवार ने पीछे से आगे चल रही दूसरी बाइक को टक्कर मारी, जिससे दोनों बाइक सवार और टक्कर मारने वाला घायल हो गए। बोरुंदा सामुदायिक अस्पताल में डॉक्टर मोहम्मद मुजम्मिल और नर्सिंग ऑफिसर अशोक गहलोत ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। मनोज और कैलाश को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
भंवाल पुलिस थाना जसनगर निवासी रवि नायक को गंभीर चोटें आने के कारण जोधपुर रेफर किया गया।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse



Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.