चूरू में तेज बारिश के बाद मकान का छज्जा गिरा, बिजली लाइन खतरे में
वार्ड 25 में देर रात छज्जा गिरने से मकान को नुकसान, बिजली विभाग की कार्रवाई नहीं
चूरू के वार्ड 25 में रविवार को तेज बारिश के बाद एक मकान का छज्जा गिर गया, जिससे मकान का हिस्सा टूट गया लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। बिजली लाइन खतरे में आने के कारण वार्डवासियों ने बिजली विभाग और प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चूरू। चूरू में रविवार देर शाम हुई तेज बारिश के बाद वार्ड 25 में एक मकान का छज्जा गिर गया। इससे मकान के आगे का हिस्सा टूट गया, लेकिन हादसे के समय कोई मौजूद नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई। बिजली लाइन को लेकर वार्डवासियों में चिंता बढ़ गई है।
वार्डवासियों ने बताया कि बिजली विभाग का कोई कर्मचारी सुबह आठ बजे तक मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने रात में बिजली विभाग को फोन कर लाइन बंद करने की सूचना दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मकान मालिक ने बताया कि हादसे में एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
वार्डवासियों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर क्षतिग्रस्त मकान और बिजली लाइन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- बिजली विभाग ने हादसे के बाद क्या कार्रवाई की?
- बिजली विभाग का कर्मचारी सुबह आठ बजे तक मौके पर नहीं पहुंचा।
- वार्डवासियों की प्रशासन से क्या मांग है?
- वे क्षतिग्रस्त मकान और बिजली लाइन की सुरक्षा के लिए निरीक्षण की मांग कर रहे हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.