चूरू में बाइक सवार युवक से 32 ग्राम एमडी और 46 हजार रुपए जब्त
रतनगढ़ पुलिस और इलेक्शन टास्क फोर्स ने नाके पर कार्रवाई कर युवक को गिरफ्तार किया
चूरू के रतनगढ़ में पुलिस और इलेक्शन टास्क फोर्स ने बाइक सवार युवक गजेंद्र सिंह से 32 ग्राम एमडी और 46 हजार रुपए जब्त किए हैं। युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है और मादक पदार्थ तस्करी के जुड़े गैंग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चूरू। चूरू जिले के रतनगढ़ में पुलिस और इलेक्शन टास्क फोर्स ने नाके पर कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार युवक को अवैध मादक पदार्थ एमडी की सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से 32.24 ग्राम एमडी और 46 हजार 250 रुपए बरामद हुए।
यह कार्रवाई एनएच 11 पर बीरमसर चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान की गई। फतेहपुर की ओर से आ रहे युवक को रोका गया, जो संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 36 जीपर थैलियों में एमडी मिली। पुलिस ने बीरमसर निवासी गजेंद्र सिंह उर्फ कालू राजपूत (27) को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उसकी बाइक, एमडी और 46 हजार 250 रुपए भी जब्त कर लिए हैं। निकाय चुनाव को देखते हुए गठित इलेक्शन टास्क फोर्स की टीम भी इस कार्रवाई में शामिल थी। पुलिस अब युवक से पूछताछ कर रही है कि वह एमडी कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने वाला था। साथ ही, इस तस्करी से जुड़े पूरे गैंग तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
इस कार्रवाई में रतनगढ़ थाना प्रभारी संदीप कुमार बिश्नोई, एसआई गिरधारीलाल, हेड कॉन्स्टेबल नरेश कुमार तेतरवाल, हेड कॉन्स्टेबल प्यारेलाल, कॉन्स्टेबल विक्रम और पवन कुमार शामिल थे। इलेक्शन टास्क फोर्स टीम से प्रभारी गोविंदराम बिश्नोई, एएसआई दशरथ सिंह, कॉन्स्टेबल संदीप कुमार, मुकेश कुमार, विनोद कुमार और रणजीत भी मौजूद थे।
एसपी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ 'ऑपरेशन नकेल' चलाया जा रहा है, उन्होंने बताया।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- एमडी मादक पदार्थ क्या है और इसका क्या प्रभाव होता है?
- एमडी आमतौर पर एमडीएमए या अन्य मादक पदार्थों को संदर्भित कर सकता है, जो नशीली दवाओं की श्रेणी में आते हैं और स्वास्थ्य व सामाजिक समस्याएं पैदा करते हैं।
- गिरफ्तार युवक से अभी क्या पूछताछ चल रही है?
- पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि वह एमडी कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने वाला था, ताकि पूरे नेटवर्क का पता चल सके।
- ऑपरेशन नकेल क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?
- ऑपरेशन नकेल चूरू जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाया जा रहा एक अभियान है, जिसका लक्ष्य नशीली दवाओं के तस्करों को पकड़ना है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.