सरकार 500 नई बसें और 500 इलेक्ट्रिक बसें लाने की तैयारी में
सिरसा में रोडवेज कर्मचारियों ने निजी बस परमिट के विरोध में प्रदर्शन किया
सरकार 500 नई साधारण और एसी बसें शामिल करने के साथ-साथ 500 इलेक्ट्रिक बसें लाने की तैयारी कर रही है। रोडवेज कर्मचारियों ने निजी बस परमिट के प्रस्ताव के खिलाफ प्रदर्शन कर इसे वापस लेने और बेड़े में अधिक बसें जोड़ने की मांग की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सिरसा में रोडवेज कर्मचारियों ने निजी बस परमिट के प्रस्ताव के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सिरसा सहित प्रदेशभर में लोकल रूटों पर निजी बसों को परमिट देने के प्रस्ताव के विरोध में रोडवेज यूनियन कर्मचारियों ने सिरसा बस स्टैंड परिसर में रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रस्तावित निजी बस परमिट वापस लेने, रोडवेज के बेड़े में नई बसें शामिल करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की।
चाहर ने बताया कि फरीदाबाद में यूनियन पदाधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें सरकार के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशभर के 362 रूटों पर 4,836 निजी बसें लाने की तैयारी कर रही है, जबकि कर्मचारियों की मांग है कि इसके बजाय रोडवेज के बेड़े में 10 हजार नई बसें शामिल की जाएं। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
प्रधान सतबीर कड़वासरा ने कहा कि सरकार जानबूझकर रोडवेज के रूट निजी हाथों में सौंपकर सरकारी परिवहन व्यवस्था को कमजोर कर रही है। कर्मचारियों ने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की और निजी बस परमिट के विरोध में ज्ञापन देने का फैसला लिया।
सिरसा में भी 24 रूटों पर निजी परमिट बसें चलाने का प्रस्ताव है, जिसे लेकर रोडवेज कर्मचारियों में असंतोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि परिवहन मंत्री के साथ वार्ता में उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनी तो 21 और 22 सितंबर को चक्का जाम की हड़ताल की जाएगी।
सरकार ने 30 सितंबर तक प्रस्तावित निजी बस परमिटों पर आपत्तियां मांगी हैं। रोडवेज कर्मचारियों ने प्रशासन और सरकार से इन प्रस्तावों पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
परिवहन मंत्री और उच्च अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में रोडवेज के बेड़े में 500 नई साधारण और एसी बसें शामिल करने की बात कही गई थी
पृथ्वी चाहर, प्रधान
सरकार नए रूट शुरू करने के साथ 500 इलेक्ट्रिक बसें लाने की तैयारी कर रही है
पृथ्वी चाहर, प्रधान
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.