गंगापुरसिटी में भाजपा को बड़ा झटका, मुकेश बैरवा के नामांकन खारिज
पूर्व चेयरमैन बैरवा के दोनों फॉर्म निरस्त, कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध होंगे
गंगापुरसिटी नगर निगम चुनाव में भाजपा के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ जब पूर्व चेयरमैन मुकेश बैरवा के दोनों नामांकन पत्र खारिज हो गए। इससे अब कांग्रेस प्रत्याशी पूरणमल बैरवा का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
गंगापुरसिटी। गंगापुरसिटी नगर निगम चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व चेयरमैन मुकेश बैरवा के दोनों नामांकन पत्र जांच में खारिज हो गए हैं। इससे कांग्रेस प्रत्याशी पूरणमल बैरवा का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
नगर निगम के 25 वार्डों के लिए कुल 215 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से 152 प्रत्याशियों ने फॉर्म भरे थे। स्क्रूटनी के बाद 133 प्रत्याशियों के 157 नामांकन पत्र वैध पाए गए, जबकि 58 फॉर्म निरस्त कर दिए गए।
पूर्व चेयरमैन और भाजपा के चेयरमैन पद के दावेदार मुकेश बैरवा के दोनों नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। बैरवा ने भाजपा और निर्दलीय के रूप में दो फॉर्म भरे थे, जो जांच में खारिज हुए। 5 साल या उससे अधिक की सजा वाले लंबित आपराधिक मामलों की जानकारी छुपाना निरस्तीकरण का आधार बना।
इससे भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है और पार्टी को चेयरमैन पद के लिए नए चेहरे की तलाश करनी होगी। कांग्रेस इस स्थिति का फायदा उठाने की तैयारी में है। कांग्रेस प्रत्याशी पूरणमल बैरवा का निर्विरोध निर्वाचन माना जा रहा है, जिसकी आधिकारिक घोषणा 3 नवंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद होगी।
स्क्रूटनी के नतीजों के बाद उपखंड कार्यालय के बाहर प्रत्याशियों और समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। 58 नामांकन पत्र निरस्त होने से कई दावेदारों की उम्मीदें टूट गईं।
वार्ड 14 से भाजपा उम्मीदवार मुकेश बैरवा का नामांकन पत्र आपराधिक कारणों से खारिज हुआ है। वार्ड 13 से भाजपा के सामलिया का नामांकन भी निरस्त किया गया। निर्वाचन विभाग के अनुसार एक ही मतदाता के दो उम्मीदवारों का प्रस्तावक बनने के कारण यह पर्चा खारिज किया गया।
वार्ड 19 से कांग्रेस प्रत्याशी उमेश चन्द का नामांकन पत्र भी खारिज हुआ क्योंकि उन्होंने नामांकन में वार्ड 17 लिखा था जबकि टिकट वार्ड 19 से मिला था।
कांग्रेस के जिला सचिव रविकांत मिश्रा की पत्नी अनुराधा ने वार्ड 12 से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कांग्रेस के टिकट के लिए आवेदन नहीं किया था। रविकांत मिश्रा ने बताया कि उन्होंने पत्नी को नामांकन वापस लेने के लिए समझाया, लेकिन वह नहीं मानीं। वे नामांकन वापस कराने के प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस ने वार्ड 12 से प्रियंका शर्मा को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। यदि नामांकन वापस नहीं लिया गया तो पार्टी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के सभी 20 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। टिकट वितरण के बाद कई वार्डों में पार्टी से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे दावेदारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे दोनों दलों के सामने बागी प्रत्याशियों को साधने की चुनौती खड़ी हो गई है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.