दिल्ली में मंकीपॉक्स का मिला चौथा मामला, एलएनजेपी में भर्ती
दिल्ली में 31 वर्षीय महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई है, जिससे कुल मामले 4 हो गए हैं। महिला को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और केंद्र सरकार ने तीन अस्पतालों में आइसोलेशन रूम बनाने का निर्देश दिया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार को एक 31 वर्षीय महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 4 हो गई है।
महिला को बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली के नोडल अस्पताल एलएनजेपी में भर्ती कराया गया है।
इस बीच, केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्र द्वारा संचालित तीन अस्पतालों को मंकीपॉक्स के मामलों के लिए आइसोलेशन रूम बनाने का भी निर्देश दिया।
एक सूत्र के अनुसार, मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, तीन अस्पतालों- सफदरजंग, आरएमएल और लेडी हाडिर्ंग में आइसोलेशन रूम चालू कर दिए गए हैं।
दिल्ली सरकार ने मंगलवार को शहर के तीन निजी अस्पतालों को मंकीपॉक्स मामलों के प्रबंधन के लिए 10 आइसोलेशन रूम बनाने के निर्देश दिए थे।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
{{#message}}{{{message}}}{{/message}}{{^message}}Your submission failed. The server responded with {{status_text}} (code {{status_code}}). Please contact the developer of this form processor to improve this message. Learn More {{/message}}
{{#message}}{{{message}}}{{/message}}{{^message}}It appears your submission was successful. Even though the server responded OK, it is possible the submission was not processed. Please contact the developer of this form processor to improve this message. Learn More {{/message}}
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.