चित्तौड़गढ़ के भदेसर में स्काउट गाइड का चौथा वार्षिक अधिवेशन
स्काउट गाइड गतिविधियों के बेहतर संचालन और उपलब्धियों पर चर्चा हुई
चित्तौड़गढ़ के भदेसर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के स्थानीय संघ का चौथा वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर गोवर्धन लाल देवत ने की। अधिवेशन में स्काउट गाइड की गतिविधियों के सुधार पर चर्चा हुई और ब्लॉक भदेसर में इनके संचालन के लिए निर्देश दिए गए।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के स्थानीय संघ का चौथा वार्षिक अधिवेशन धनेश्वर महादेव में संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोवर्धन लाल देवत ने की। इस दौरान स्काउट गाइड की गतिविधियों को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
अधिवेशन का शुभारंभ पूर्व सचिव पूरणमल तेली कपासन और सहायक सचिव राशमी सत्य नारायण शर्मा के आतिथ्य में हुआ। स्थानीय संघ सचिव शंकर लाल भांबी ने मंच पर मौजूद सभी को संबोधित किया। गोवर्धन लाल देवत ने ब्लॉक भदेसर में स्काउट गाइड गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए सभी संस्था प्रधानों को निर्देश दिए।
एसीबीईओ सत्य नारायण गर्ग ने भदेसर में चल रही स्काउट गाइड गतिविधियों और उनकी उपलब्धियों की जानकारी दी। अधिवेशन में पूर्व संयुक्त निदेशक मंडल उदयपुर श्याम सिंह मंडलिया, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी शांतिलाल सुथार, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार जोशी, सेवानिवृत्त सीबीईओ निंबाहेड़ा अरविंद कुमार मुंदड़ा, पूर्व बीईईओ रमेश चंद्र जैन और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पुष्प गिरी गोस्वामी ने अपने विचार रखे।
स्काउट गाइड जिला मुख्यालय से इंद्र लाल आमेटा (एलटी स्काउट), चित्तौड़गढ़ से सीओ स्काउट चंद्र शंकर श्रीवास्तव, सचिव पंकज दशोरा और कोषाध्यक्ष राजकुमार सुखवाल भी उपस्थित थे। सीओ चंद्र शंकर श्रीवास्तव, इंद्र लाल आमेटा और स्थानीय संघ निंबाहेड़ा के सचिव दीपक कुमार भट्ट ने भी संबोधित किया।
नव दशहरा प्रधानाचार्य लेसवा सहित अन्य वक्ताओं ने स्काउट गाइड की गतिविधियों, उपलब्धियों और जीवन उपयोगी महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। इस अधिवेशन में जिला मुख्यालय से क्वार्टर मास्टर पवन माली और ब्लॉक भदेसर से आरपी नारायण सिंह राठौड़ भी मौजूद थे।
बी सी पांडे ने गो विज्ञान परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी। एसीबीईओ हिमांशु जानी ने शाला दर्पण अपडेट करने के निर्देश दिए। ग्रुप लीडर चमन सिंह शक्तावत ने सभी संस्था प्रधानों से ग्रुप पंजीयन और स्काउट प्रार्थना के लिए आग्रह किया।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.