पुरानी रंजिश में फायरिंग, तीन घायल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बदनौली में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल
नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने मुख्य आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। मामले में आपराधिक साजिश की धारा भी दर्ज की गई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग हुई। इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि तीन सितंबर को कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में रोहित और तरुण उर्फ रंजन मौजूद मिले। उन्होंने पुलिस को बताया कि वहां कुछ लोगों के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद गोलियां चलने की आवाज आई।
जांच के दौरान पुलिस ने हमलावरों की पहचान भूपेंद्र उर्फ गुड्डू उर्फ ढोलवाला, मोनू, दीपक भगत और रवि उर्फ बाबा के रूप में की है। मुख्य आरोपी भूपेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोनू, दीपक भगत और रवि सहित अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस ने बताया कि वारदात सुनियोजित थी, इसलिए एफआइआर में आपराधिक साजिश की धारा भी जोड़ी गई है। घटना कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र स्थित मदनपुर खादर की जेजे कालोनी में बबलू डेरी के पास हुई, जहां रोहित नामक युवक के दाहिने हाथ के पंजे में गोली लगी।
पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने यह वारदात अंजाम दी। घायल तीनों में से एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.