गिड़ा में 35 अन्त्योदय राशन कार्ड पर फर्जीवाड़ा, नोटिस जारी
जांच में दस्तावेज न मिलने पर राशन कार्डधारियों को सात दिन में जवाब देना होगा
बालोतरा के गिड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 35 अन्त्योदय राशन कार्डों में दस्तावेजों की कमी के कारण फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। विभाग ने कार्डधारियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर सात दिन में सही दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है, अन्यथा गेहूं की कीमत वसूल की जाएगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बालोतरा। बालोतरा के गिड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अन्त्योदय श्रेणी के 35 राशन कार्डों की पात्रता जांच में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। विभाग ने दस्तावेज न मिलने पर इन कार्डधारियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किए हैं।
जांच के दौरान ऐसे राशन कार्ड मिले जिनमें अन्त्योदय श्रेणी में चयन के लिए जरूरी और सही दस्तावेज नहीं थे। अधिकारी विनीता शर्मा ने बताया कि ये परिवार पहले बीपीएल, स्टेट बीपीएल या एपीएल श्रेणी में दर्ज थे।
कार्रवाई के तहत विभाग ने 35 राशन कार्डधारियों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के सात दिन के भीतर उन्हें जिला रसद कार्यालय में आकर सही दस्तावेज दिखाने होंगे।
अगर तय समय में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, तो अब तक मिले गेहूं की कीमत 30.57 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से वसूल की जाएगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सामान्य एपीएल और बीपीएल परिवारों को हर सदस्य को हर महीने 5 किलोग्राम गेहूं दिया जाता है।
विभाग ने ई-मित्र संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे केवल सही दस्तावेजों के आधार पर ही अन्त्योदय श्रेणी के आवेदन स्वीकार करें। बिना जरूरी दस्तावेज के आवेदन करवाने या नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित ई-मित्र संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- फर्जी राशन कार्ड कैसे सामने आए?
- जांच में पाया गया कि जिन कार्डों में अन्त्योदय श्रेणी के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं थे।
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गेहूं की क्या व्यवस्था है?
- एपीएल और बीपीएल परिवारों को हर सदस्य को हर महीने 5 किलोग्राम गेहूं दिया जाता है।
- ई-मित्र संचालकों पर क्या कार्रवाई होगी?
- बिना जरूरी दस्तावेज के आवेदन करवाने या नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.