शहर में हाथी-घोड़ा पालकी के साथ जय कन्हैयालाल की यात्रा निकली
शेखपुर नहर के पास पंडाल में यात्रा का विश्राम, श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया
शहर के प्रमुख मार्गों से शुरू होकर, एक धार्मिक यात्रा शेखपुर नहर के पास बने पंडाल तक पहुंची, जिसमें हाथी, घोड़ा, और पालकी शामिल थे और जय कन्हैयालाल के जयघोष पूरे मार्ग में गूंजते रहे। यात्रा में सदर विधायक पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक उदयराज यादव समेत कई स्थानीय नेता और श्रद्धालु शामिल हुए और यात्रा के विश्राम स्थल पर आयोजक सुशील यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एक भव्य धार्मिक यात्रा शेखपुर नहर के पहले बनाए गए पंडाल तक पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और झांकियों के दर्शन कर भक्तिमय माहौल का आनंद लिया। यात्रा में हाथी, घोड़ा, पालकी और जय कन्हैयालाल के जयघोष पूरे मार्ग गूंजते रहे।
पूरे मार्ग में डीजे और बैंड की धुनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। भजन मंडली के भजनों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में शामिल 21 घुड़सवार आगे-पीछे विचरण करते हुए लोगों का आकर्षण बने रहे।
यात्रा में सदर विधायक पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक उदयराज यादव, बसपा नेता देवेंद्र सिंह, हिंदू जागरण मंच के विमल द्विवेदी, सपा नेता अंकित परिहार, सभासद मुन्ना सिंह, मनोज यादव, आरिफ शानू, गुड्डा तिवारी, सर्वेश गुप्ता, ओमेंद्र लोधी, शिव बरन कुशवाहा, ब्रजेश पांडेय, राकेश साहू, अखिलेश यादव शीलू, शुभम यादव राणा, राज भारती, आशीष यादव, राहुल कश्यप, जय सिंह राणा, गगन गुप्ता, अशोक यादव, जगरूप मास्टर, धर्मेंद्र यदुवंशी, बलवंत यादव समेत अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विश्राम स्थल पर आयोजक सुशील यादव ने शिक्षाविद मुकेश यादव और रामबोध शुक्ला का स्वागत किया। व्यवस्थापकों में सतीश यादव सभासद, धीरेंद्र यादव और डॉ. मनीष सेंगर शामिल रहे।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.