ड्यून्स एविएशन ने नोरा फतेही पर 3 करोड़ रुपये का मानहानि केस दायर किया
कंपनी ने कोर्ट से इंटरनेट से वीडियो हटाने और सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग की
ड्यून्स एविएशन ने नोरा फतेही के खिलाफ गांधीनगर कोर्ट में तीन करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा ने उनके चार्टर्ड विमान को "लेगो एयरप्लेन" कहकर उनकी साख को नुकसान पहुंचाया, जिसके कारण बुकिंग में गिरावट आई है। कंपनी ने कोर्ट से संबंधित सामग्री हटाने और सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
ड्यून्स एविएशन ने बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ तीन करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा गांधीनगर कोर्ट में दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि अभिनेत्री ने उनके चार्टर्ड विमान को 'लेगो एयरप्लेन' कहकर उनकी साख को नुकसान पहुंचाया।
मुकदमे में कंपनी ने कोर्ट से यह भी मांग की है कि इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म से नोरा फतेही के उस बयान और विमान से जुड़ी सभी सामग्री को तुरंत हटाया जाए। इसके साथ ही अभिनेत्री की ओर से सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण भी दिया जाए।
ड्यून्स एविएशन के अनुसार, नोरा फतेही ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई-जयपुर उड़ान के दौरान सेसना साइटेशन सीजे2 विमान के अंदर वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उन्होंने विमान को छोटा, खिलौना और 'लेगो एयरप्लेन' बताया और इसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया।
कंपनी का कहना है कि अभिनेत्री के 4.6 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के कारण उनके बयानों से बुकिंग में 15 से 20 प्रतिशत की गिरावट आई है और कमर्शियल कामकाज पर बुरा असर पड़ा है। इस साल अप्रैल में दायर मुकदमे में कहा गया है कि फतेही के बयान गैर-जिम्मेदाराना, लापरवाह और बिना किसी तकनीकी जानकारी या तथ्यात्मक आधार के थे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- ड्यून्स एविएशन ने मुकदमा कहां दायर किया?
- ड्यून्स एविएशन ने गांधीनगर कोर्ट में मानहानि मुकदमा दायर किया है।
- नोरा फतेही ने किस विमान में वीडियो बनाया था?
- नोरा फतेही ने सेसना साइटेशन सीजे2 विमान के अंदर वीडियो रिकॉर्ड किया था।
- कंपनी के अनुसार नोरा के बयान का कारोबार पर क्या प्रभाव पड़ा?
- कंपनी ने बताया कि उनके बयानों के कारण कमर्शियल कामकाज पर बुरा असर पड़ा।
- नोरा के कितने फॉलोअर्स हैं?
- नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर 4.6 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.