राजस्थान भरतपुर 2 MIN READ

भरतपुर के तलछेरा में देव बाबा-हीरामन बाबा मेला शुरू

पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने मेले का शुभारंभ किया, कल रागनी और खेल प्रतियोगिताएं

भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र के गांव तलछेरा में देव बाबा एवं हीरामन बाबा का वार्षिक मेला बुधवार को शुरू हुआ। पूर्व विधायक और रालोद प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने मेले का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।
AI सार

भरतपुर जिले के तलछेरा गांव में देव बाबा और हीरामन बाबा का वार्षिक मेला शुरू हो गया है, जिसमें धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। मेले का उद्घाटन पूर्व विधायक और रालोद प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना द्वारा किया गया, और इसमें रागनी प्रतियोगिता व विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

भरतपुर के तलछेरा में देव बाबा-हीरामन बाबा मेले का शुभारंभ
भरतपुर के तलछेरा में देव बाबा-हीरामन बाबा मेले का शुभारंभ / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र के गांव तलछेरा में देव बाबा एवं हीरामन बाबा का वार्षिक मेला बुधवार को शुरू हुआ। पूर्व विधायक और रालोद प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने मेले का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।

मेला धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ग्रामीण संस्कृति और खेलकूद से जुड़ा है। पहले दिन गोठ-जोठ कार्यक्रम में कलाकार शुगर रोधे, लाला कोलरा, उमेदी परबेनी और मनोहरी कान बड़ौदा ने लोक प्रस्तुतियां दीं। ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

गुरुवार को रागनी प्रतियोगिता होगी, जिसमें हरेन्द्र नागर एंड पार्टी, बलराम बैसला, राधा चौधरी, राहुल अवाना, मुस्कान वेवी और भावना सहित अन्य कलाकार भाग लेंगे। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग आने की संभावना है।

मेला में लंबी कूद, दौड़ और गोला फेंक जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी। क्षेत्र के युवा और ग्रामीण इसमें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

पूर्व विधायक अवाना ने धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को ग्रामीणों के मेलजोल और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने वाला बताया। इस अवसर पर रालोद के प्रदेश सचिव शिवराम चौहान, रामे गुर्जर उपसरपंच, रोशन गुर्जर, महेंद्र डायरेक्टर, गोठिया प्रहलाद गुर्जर समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Member Access

5 free articles left today

0 of 5 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

02 देश फलोदी में बस रुकवाकर 7 लोगों ने की मारपीट, रुपए छीने
Trust & Transparency

How this story was handled

Published3 सितंबर 2026, 10:35 IST IST
Last updated3 सितंबर 2026, 10:35 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: भरतपुर.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

भरतपुर में 12 दिन से लापता 17 वर्षीय सोनू का शव जंगल में मिला
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

भरतपुर में 12 दिन से लापता 17 वर्षीय सोनू का शव जंगल में मिला

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
राजस्थान में कम्युनिटी मेडिएटर प्रशिक्षण शुरू
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

राजस्थान में कम्युनिटी मेडिएटर प्रशिक्षण शुरू

न्यूज़ डेस्क 3 सितंबर 2026
राजस्थान में सितंबर में साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान चलेगा
क्राइम
इससे जुड़ी ख़बरें

राजस्थान में सितंबर में साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान चलेगा

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
ईडी ने सात राज्यों में NHAI टोल प्लाजा पर छापेमारी की
क्राइम
इससे जुड़ी ख़बरें

ईडी ने सात राज्यों में NHAI टोल प्लाजा पर छापेमारी की

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026
राजस्थान में 2 सितंबर से मौसम बदलेगा, इन राशियों के लिए शुभ योग
धर्म / अध्यात्म
इससे जुड़ी ख़बरें

राजस्थान में 2 सितंबर से मौसम बदलेगा, इन राशियों के लिए शुभ योग

न्यूज़ डेस्क 2 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

02 देश फलोदी में बस रुकवाकर 7 लोगों ने की मारपीट, रुपए छीने

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.